...तो इसलिए है तैमूर इतना हेल्दी और क्यूट, तस्वीरें देखिये और पूरी ख़बर पढ़िये

करीना कपूर खान ने प्रेग्नेंसी के पहले और बाद में अपनी और बेटे की सेहत को लेकर जो बातें कहीं हैं वो हर महिला के लिए जानना बेहद जरुरी है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Sat, 15 Jul 2017 02:32 PM (IST) Updated:Sat, 23 Sep 2017 08:58 AM (IST)
...तो इसलिए है तैमूर इतना हेल्दी और क्यूट, तस्वीरें देखिये और पूरी ख़बर पढ़िये
...तो इसलिए है तैमूर इतना हेल्दी और क्यूट, तस्वीरें देखिये और पूरी ख़बर पढ़िये

मुंबई। करीना कपूर और फिटनेस का चोली-दामन का साथ है। वो अपनी हेल्थ को लेकर हमेशा सजग रहती हैं। फिटनेस का तो इतना फ़ितूर है कि उन्होंने ही बॉलीवुड में साइज़ ज़ीरो का ट्रेंड शुरू किया था। करीना कपूर ने प्रेग्नेंसी के दौरान क्या क्या किया अब इसका भी राज़ खुल गया है।

प्रेग्नेंसी में करीना ने ये सब खाया -

ये तो आपको पता ही होगा कि करीना कपूर और उनकी न्यूट्रीशियन रुजुता दिवेकर का बहुत पुराना साथ है। करीना के फिटनेस के पीछे उन्हीं का हाथ है। वो दोनों अपने फैंस के लिए फेसबुक पर आईं और इस दौरान तैमूर अली खान के जन्म से पहले और बाद के कई राज़ खुले। करीना ने प्रेग्नेंसी के दौरान ऐसी कोई अफ़रा-तफ़री नहीं दिखाई थी , जिसमें खाने-पीने से जुड़े कई सारे डूज़ एंड डोन्ट्स थे। करीना ने इस दौरान नारियल की चटनी के साथ इडली भी खाई , तिल के लड्ड़ू , चकली , दाल चावल , मखाने , दालें , खिचड़ी , ख़जूर , मिल्क शेक और टर्मरिक लाटे भी खाये।

देसी घी से समझौता नहीं-

करीना ने देसी घी खाने से परहेज़ नहीं किया और बताया कि अब सात महीने के हो चले तैमूर को भी वो जल्द ही देसी घी खिलाना शुरू करने वाली है। सातवां- आठवां महीना बच्चे को देसी घी देने का सही समय होता है। प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने में वो घी से लथपथ पराठे भी खाती थीं। करीना ने बताया कि खाने पीने के मामले में कोई कॉम्प्रोमाइज़ नहीं कर सकतीं। बस सही समय और सही मात्रा होनी चाहिए। प्रेग्नेंसी के दौरान दादी और नानी के नुस्खे जरूर आज़माने चाहिए।

यह भी पढ़ें:बॉलीवुड वालों को ज़्यादा भाव न देने को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने कह दी बड़ी बात

तैमूर जैसे हेल्दी बच्चे के लिए क्या करें -

इस दौरान जब ये पूछा गया कि तैमूर जैसा हृष्ठ-पुष्ठ बच्चा हो इसके लिए क्या करें , करीना ने बताया " खूब सारा घी खिलाओ और पास्ता भी।" क्या सैफ अली खान भी खाना बनाते हैं? इस पर करीना कहती हैं - हां , पास्ता। वो साथ में फिल्म शेफ में अपने किरदार की तैयारी भी कर लेते थे। बच्चे के जन्म के बाद जिम जाने में कोई कोताही नहीं करीना कपूर ने तैमूर के जन्म के 50 दिनों बाद ही जिम जाकर कसरत करनी शुरू कर दी थी। " मैं कैलोरी घटाने जिम नहीं जाती थी, बल्कि इसलिए कि मुझे ' फील-गुड़' मिलता था।

लौकी और करेला भी खाती है बेबो-

करीना को आमतौर पर 'बोरिंग वेजीज़ ' कही जाने वाली सब्जियों से कोई परहेज़ नहीं है। कहती हैं - " मुझे लौकी और तुरी भी पसंद है और करेला और ज्वार भी। मैं तो इन्हे लगातार तीन दिन तक खा सकती हूं। तैमूर को भी सब खिलाऊंगी। "

जल्दी उठ जाते हैं नन्हे नवाब-

 करीना प्रेग्नेंसी के बाद भी ग्लो कर रही हैं। राज़ बताती हैं - " तैमूर की वजह से आजकल सुबह जल्दी उठना पड़ता है। इससे उसके साथ और समय मिल जाता है। जल्दी सोने और जल्दी उठने की वजह से पिछले छह महीनों में बहुत सारा वजन कम कर लिया है। रात को साढ़े 10 तक सो जाती हूं और साढ़े सात बजे उठ जाती हूं।"

प्रेग्नेंसी के दौरान ये काम न करें -

करीना ने बताया कि खाली पेट चाय या कॉफ़ी ना पीयें। काला नमक डालकर नीबू पानी लें या बटर मिल्क (छाछ ) हींग डालकर। सुबह केले के साथ केसर-पानी पीयें तो और अच्छा होगा। जामुन , स्ट्रॉबेरीज़, चेरीज़ और आम खाएं तो और बेहतर। " मैं ब्रेकफास्ट पर्सन हूं। पोहा , अंडा , टोस्ट और अजवाईन पराठा। फिर वर्क आउट और लांच में दही-चावल।

यह भी पढ़ें:प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर वालों को दी ऐसी सलाह कि ख़ुश हो जाएगा इंडियन सिनेमा

करीना इतनी एक्टिव की बैठ जाएं तो तैमूर रोता है-

रुजुता बताती हैं - " प्रेग्नेंसी के दौरान करीना बहुत एक्टिव थीं। हाल तो ये था कि अगर वो एक मिनिट भी बैठ जाएं तो तैमूर रोने लगता था। वॉक पर ले जाओ तो ख़ुश हो जाता। ऐसा बच्चा पैदा करो जो बचपन से ही फिटनेस पसंद हो।" करीना कहती हैं - " हमारे इंडियन ट्रेडिशन में तो औरतों को कहा जाता है - बैठ जाओ , सो जाओ , दाई से मालिश करवा लो। बिस्तर पर ही सारा खाना ला कर देते हैं , वहीं खा लो। लेकिन मुझे ये सब बिलकुल पसंद नहीं। शूटिंग और काम करते रहना हमेशा अच्छा लगता है। "

chat bot
आपका साथी