Karan Johar ने शुरू की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ शूट के लिए लोकेशन की तलाश

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्मों को लेकर फैंस के साथ अपडेट शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 11:25 AM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 11:25 AM (IST)
Karan Johar ने शुरू की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ शूट के लिए लोकेशन की तलाश
Karan Johar starts looking for location film 'Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani'

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्मों को लेकर फैंस के साथ अपडेट शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की है।

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर कर बताया कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए लोकेशन खोज शुरू कर दी है। सेल्फी शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘गेट सेट गो! लोकेशन रॉकी और रानी की प्रेम कहानी।’ हाल ही में अभिनेता रणवीर सिंह के बर्थडे यानी 6 जून को एक वीडियो शेयर कर फिल्म के नाम और कास्ट की घोषणा की थी।

फिल्म के टाइटल के बारे में बताते हुए उन्होंने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर लिखा, ‘अपने पसंदीदा लोगों के सामने लेंस के पीछे जाने के लिए रोमांचित प्रस्तुत है रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, जिसका टाइटल रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने रखा है।’ साथ ही उन्होंने आगे बताया कि ‘इस फिल्म को इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने लिखा है।’

Thrilled to get behind the lens with my favourite people in front of it! Presenting Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani, headlined by none other than Ranveer Singh and Alia Bhatt and written by Ishita Moitra, Shashank Khaitan & Sumit Roy. pic.twitter.com/vZzGbvv6nS— Karan Johar (@karanjohar) July 6, 2021

आपको बता दें कि फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के जरिए रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी दूसरी बार स्क्रीन पर नजर आएगी। इससे पहले इस जोड़ी को साल 2019 में रिलीज हुई जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ में देखा गया था।

वही बात अगर दोनों के वर्कफ्रंट की तो दोनों इस साल बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। बात अगर रणवीर सिंह की करें तो वो जल्दी ही रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वालें हैं इसके अलावा वो फिल्म 83 और सर्कस में नजर आने वाले हैं।

वहीं आलिया भट्ट की बात करें वो बहुचर्चित फिल्म आरआरआर में सीता के लीड रोल प्ले करती दिखाई देंगी। इसके अलावा वो संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाली हैं।

chat bot
आपका साथी