धड़क के ट्रेलर से धड़की इतने करोड़ धड़कनें

जाह्ववी कपूर और ईशान खट्टर स्टारर फिल्म धड़क 20 जुलाई को रिलीज़ होगी।

By Rahul soniEdited By: Publish:Tue, 12 Jun 2018 05:36 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jun 2018 11:56 AM (IST)
धड़क के ट्रेलर से धड़की इतने करोड़ धड़कनें
धड़क के ट्रेलर से धड़की इतने करोड़ धड़कनें

मुंबई। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्ववी कपूर फिल्म धड़क से अगले महीने बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। सोमवार को रिलीज़ किए गए फिल्म धड़क के ट्रेलर को दर्शकों ने पसंद किया है और अच्छे कमेंट्स आ रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर जाह्ववी के फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। नई खबर यह है कि, इस ट्रेलर को लगभग एक दिन में 20 मिलियन लोगों द्वारा देखा जा चुका है और यह आंंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।   

जाह्ववी कपूर की पहली फिल्म धड़क के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दरअसल, करण जौहर ने हाल ही में एक वीडियो ट्विट किया है जिसमें जाह्ववी कपूर और ईशान खट्टर काफी खुश नज़र आ रहे हैं। वे एक लैपटॉप के सामने बैठे हैं और अपनी फिल्म के ट्रेलर को देखकर खुश हो रहे हैं। इस वीडियो के आखिर में यह बताया गया है कि ट्रेलर को 24 घंटे में 20 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। गौरतलब है कि धड़क मराठी फिल्म सैराट की हिंदी में बनी हुई रीमेक है। फिल्म धड़क का निर्देशन शशांक खैतान ने किया है।

20 MILLION HEARTBEATS for #Dhadak !!!! #Janhvi #Ishaan pic.twitter.com/a9CfQas374

— Karan Johar (@karanjohar) June 12, 2018

यह भी पढ़ें: बहन अंशुला ने जाह्ववी की पहली फिल्म धड़क के ट्रेलर को लेकर कही ये बात

जहां तक बात फिल्म के पोस्टर्स की है तो यह भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए। कुछ फैंस ने कहा था कि जाह्ववी के जरिए श्रीदेवी की वापसी हुई है। इसके बाद ट्रेलर आया तो लोगों ने इसको भी खूब सराहा है। ट्रेलर को मिल रहे व्यूज इस बात का प्रमाण है। 

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड न्यूज़ Box Office पर डायनासोर की हुंकार, चार दिन की कमाई जानकार हैरानी होगी

आपको बता दें कि, ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर जाह्ववी का पूरा परिवार उनका हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद था। पिता बोनी कपूर, बहन खुशी कपूर खास तौर पर उपस्थित थे। इस मौके पर संजय कपूर, अनिल कपूर और बाकी परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। इस फिल्म से जुड़ी एक और खास बात यह है कि, स्टारकिड्स को बॉलीवुड में लॉन्च करने के लिए मशहूर फिल्ममेकर और डायरेक्टर करण जौहर ने धड़क फिल्म को भी प्रोड्यूस किया है। करण जौहर ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर कहा था कि 6 साल पहले उन्होंने वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा को बॉलीवुड जगत में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के माध्यम से लांच किया था। वही फीलिंग्स इस अवसर पर उन्हें जाह्ववी कपूर और ईशान खट्टर के साथ हुई। 

chat bot
आपका साथी