जान्हवी कपूर और न्यासा देवगन को साथ देख धड़का फैंस का दिल, तस्वीर देख बोले- ‘हाय आपकी स्माइल’

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और अजय देवगन की लाड़ली न्यासा देवगन की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें दोनों अपने दोस्तों के साथ लंच करती हुई दिख रही हैं। साथ ही दोनों तस्वीर में रेड कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 03 Jul 2022 07:09 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jul 2022 07:09 PM (IST)
जान्हवी कपूर और न्यासा देवगन को साथ देख धड़का फैंस का दिल, तस्वीर देख बोले- ‘हाय आपकी स्माइल’
Janhvi Kapoor and Nyasa Devgan had lunch together.

नई दिल्ली, जेएनएन। धड़क, गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल जैसी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने फैंस को अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुडे अपडेट साझा करती रहती हैं। लेकिन इस बार जान्हवी कपूर अपने बोल्ड फोटोशूट की वजह से नहीं बल्कि लंच टाइम की तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं।

इन तस्वीरों जान्हवी कपूर के साथ उनके दोस्त और सुपरस्टार अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन भी नजर आ रही हैं। जान्हवी कपूर ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनको देखकर मालूम होता है कि एक्ट्रेस वेकेशन पर निकली हुई हैं और अपने दोस्तों के साथ चिल कर रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

वायरल हो रही इन तस्वीरों को जान्हवी कपूर के साथ न्यासा देवगन दिख रही हैं, दोनों ने रेड कलर की वनपीस ड्रेस पहनी हुई है। न्यासा और जान्हवी की इस फोटो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

जन्हवी कपूर की आने वाली फिल्में

बात अगर जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही सिद्धार्थ सेन गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, फिल्म को आनंद एल राय प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा वो करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' में भी नजर आने वाली हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

ये फिल्म साल 2008 में आई अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल है। वहीं, जान्हवी करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में अभिनेता राज कुमार राव के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Nysa Devgan (@nysadevganx)

वहीं, बात अगर न्यासा की करें तो अभी तक उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू नहीं किया है। लेकिन उनके डेब्यू को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर अफवाहें आती रहती हैं, जिनमें दावा किया जाता है कि अजय देवगन की बेटी जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में बतौर एक्ट्रेस नजर आ सकती हैं।

chat bot
आपका साथी