Janhvi Kapoor childhood photo: जान्हवी कपूर और अगस्त्या नंदा की क्यूट तस्वीर आई सामने, क्या आपने देखी

Janhvi Kapoor childhood photo जान्हवी कपूर और अगस्त्या नंदा की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें दोनों साथ में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों के साथ नव्य नवेली नंदा भी नजर आने वाली हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Fri, 22 Jul 2022 12:29 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jul 2022 12:29 PM (IST)
Janhvi Kapoor childhood photo: जान्हवी कपूर और अगस्त्या नंदा की क्यूट तस्वीर आई सामने, क्या आपने देखी
Janhvi Kapoor and Agastya Nanda cute photo come on front.

नई दिल्ली, जेएनएन।Janhvi Kapoor childhood photo: एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गुड लक जेरी को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वो सबसे अलग किरदार में नजर आने वाली हैं। इसी बीच उनके बचपन की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो अंगस्त्य नंदा और नव्य नवेली नंदा के साथ नजर आ रही हैं।

जान्हवी कपूर की इस चाइल्ड हुड तस्वीर को उनके पिता बोनी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीर में जान्हवी कपूर और नव्या नवेली नंदा अपनी एक्टिविटी में बिजी है लेकिन अगस्त्य नंदा अपनी ही दुनिया में मस्त हैं। इस चाइल्ड हुड तस्वीर में जान्हवी और नव्या ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने एक क्यूट हेयरबैंड भी लगाया हुआ है। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, अगस्त्या, जान्हवी और नव्या के बचपन की यादें।

यहां देेखें तस्वीरें

View this post on Instagram

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

हाल ही में उनकी फिल्म गुड लक जेरी का सॉन्ग मोर-मोर रिलीज किया गया था, गाने में एक्ट्रेस शेड्स में नजर आ रही हैं। वो अच्छे मूड में मस्त होकर सड़क पर जबरदस्त डांस कर रही हैं, लेकिन अगले ही पल में हिंसक रूप में दिख रही हैं। इस फिल्म में जान्हवी कपूर जय कुमार यानी जेरी का किरदार निभा रही हैं।

दिलचस्प होगी फिल्म की कहानी

जान्हवी कपूर की ये अपकमिंग फिल्म एक क्राइम थ्रिलर कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देगी, जो ड्रग माफिया और पुलिस के बिछाएं जाल में फंसती हुई नजर आ रही हूं। लेकिन दोनों के बीच जबदस्त चूहें-बिल्ली की फाइट भी दिखाई देगी।

ओटीटी पर रिलीज होगी गुड लक जेरी

फिल्म में जान्हवी कपूर के अलावा दीपक डोबरियाल, मीता वरिष्ठ, नीरज सूद और सुशांत सिंह अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। सिद्धार्थ सेन के निर्देशन में बनी ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 29 जुलाई को रिलीज होगी।

वहीं, आपको बात दें, अगस्त्या नंदा जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म द आर्चीज से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ खुशी कपूर और सुहाना खान भी डेब्यू करने वाली हैं।

chat bot
आपका साथी