बिकिनी पहन Janhvi Kapoor ने दिये बोल्ड पोज, तस्वारें देख थम गई फैंस की सांसे

हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वह पूल में नहाते हुए दिख रही हैं। पानी में तैरती हुई जान्हवी किसी जलपरी से कम नही लग रही हैं। उनकी यह तस्वीर कुछ ही घंटो में इंटरनेट पर वायरल हो गई है।

By Vaishali ChandraEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 11:27 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 11:27 PM (IST)
बिकिनी पहन Janhvi Kapoor ने दिये बोल्ड पोज, तस्वारें देख थम गई फैंस की सांसे
Janhvi Kapoor social media post image, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपने फैंस को चौंकाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नही देती। सोशल मीडिया पर जान्हवी खूब एक्टिव रहती हैं और समय-समय पर फैंस के साथ अपनी दिलकश तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वह पूल में नहाते हुए दिख रही हैं। पानी में तैरती हुई जान्हवी किसी जलपरी से कम नही लग रही हैं। उनकी यह तस्वीरें कुछ ही घंटो में इंटरनेट पर वायरल हो गई है।

जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चार तस्वीरें शेयर की है। फोटोज में जान्हवी येलो कलर की फ्लोरल प्रिंटेड बिकनी पहनी हुई नजर आ रही है। जान्हवी ने हर तस्वीर में अलग-अलग पोज दिये हैं। पूल में नहाते हुए जान्हवी ने अपना चेहरा पानी से बाहर किया हुआ है। जबकि उनका बाकी शरीर पानी में ही है। एक तस्वीर में जान्हवी ने अपनी आंखे बंद कर रखी है। पोस्ट शेयर करते हुए जान्हवी ने कैप्शन में लिखा, 'तुम्हारी तरफ वापस आने का रास्ता खोज रही हूं।' येलो बिकनी में जान्हवी बोल्ड लुक के साथ ही बहुत गॉर्जियस लग रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

बीते दिनों जान्हवी कपूर ने अपनी कुछ और बिकनी फोटोज शेयर की थीं। इनमें से कुछ तस्वीरों में वह स्वीमिंग पूल किनारे पिंक बिकिनी में नजर आ रही थीं और चेहरे पर ब्यूटी फेस मास्क लगा रखा था। एक तस्वीर में जान्हवी व्हाइट ट्रांसपेरेंट टॉप और हॉट पैंट में पोज देती भी दिख रही थी। जान्‍हवी कपूर ने पोस्ट में बताया था कि वह खुद की केयर करने वाला वीकेंड मना रही है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्‍हवी कपूर के पास कई बड़ी फिल्में है। वह आने वाले समय में फिल्म 'गुड लक जेरी', 'दोस्ताना 2', और फिल्म 'तख्त' में काम करते दिखाई देंगी। आखिरी बार जान्‍हवी फिल्म 'रूही' में राजकुमार राव के साथ नजर आई थीं। फिल्म में उनका डांस नंबर 'नदियो पार सजन दा थाना' ने बहुत सुर्खिया बटोरी। 

chat bot
आपका साथी