Ishaan Khatter ने शेयर की वर्कआउट वीडियो, अनिल कपूर ने कमेंट कर कहा- ‘बस कर बेटा रूलाएगा’

बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर अपनी फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैं जिसमें वो वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता के इस वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी पसंद किया जा रहा है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 23 May 2021 10:24 PM (IST) Updated:Sun, 23 May 2021 10:24 PM (IST)
Ishaan Khatter ने शेयर की वर्कआउट वीडियो, अनिल कपूर ने कमेंट कर कहा- ‘बस कर बेटा रूलाएगा’
Ishaan Khatter shared workout video. photo source @ishaankhatter instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर अपने फोटोज वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। अभिनेता अक्सर सोशल मीडिया पर वर्कआउट के दौरान की तस्वीरें वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

अब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वो पहाड पर चढ़ते हुए, पेड़ से उल्टा लटकर एब्स की एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। साथ ही वो पुसअप्स भी करते दिख रहे हैं। अभिनेता की इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो पर बॉलीवुड कलाकार कमेंट कर उकनी तारीफ कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ishaan (@ishaankhatter)

अभिनेता अनिल कपूर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, ‘बस कर बेटा रूलाएगा।’ अभिनेत्री सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने लिखा, ‘रिंग मश्ल अप्स।’ मृणाल ठाकुर, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनुज सिंह दुहान ने वीडियो पर कमेंट कर उनकी तारीफ की है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर ईशान खट्टर ने कैप्शन लिखा, ‘प्ले टाइम लेकिन में खेल नहीं रहा हूं।’

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें वो एक पहाड पर चढ़ते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पीछे से लोग उनको मोटिवेट भी करते दिख रहे हैं। अभिनेता की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन लिखा, ‘हम अपने रास्ते में आने वाले हर पहाड़ पर चढेंगे।’

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही हॉरर कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म ईशान खट्टर मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैप और अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह कर रहे हैं।

आपको बता दें कि उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'खाली पीली' में एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ देखा गया था। इस फिल्म में ईशान खट्टर ने ब्लैकी का किरदार निभाया है। जी स्टूडियों के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन मकबूल खान ने किया है।

chat bot
आपका साथी