जानिए इरफ़ान खान की दुर्लभ बीमारी है क्या

इरफान खान की फिल्म ब्लैकमेल 6 अप्रैल को रिलीज होगी जिसका निर्देशन अभिनय देव ने किया है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Fri, 16 Mar 2018 04:27 PM (IST) Updated:Sun, 18 Mar 2018 12:35 PM (IST)
जानिए इरफ़ान खान की दुर्लभ बीमारी है क्या
जानिए इरफ़ान खान की दुर्लभ बीमारी है क्या

मुंबई। कुछ दिनों से बॉलीवुड जगत से दुख भरी खबरें आ रही हैं। कुछ दिन पहले मशहूर अभिनेता इरफ़ान खान ने खुद यह बताया था कि उन्हें एक दुर्लभ बीमारी हो गई है। हाल ही में इसको लेकर नई जानकारी यह आ रही है कि इरफ़ान को ''न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर'' नामक बीमारी हुई है। इसका खुलासा खुद इरफ़ान ने अपने स्टेटमेंट में किया है। 

अभिनेता इरफ़ान की बीमारी को लेकर हो रही तमाम तरह की चर्चाओं के बीच उनकी बीमारी का नाम सामने आ गया है। हाल ही में इरफ़ान ने अपने स्टेटमेंट में अपनी बीमारी का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि, उन्हें ''न्यूरोएंड्रोक्राइन ट्यूमर'' है। हालांकि, उन्होंने यह साफ तौर पर कहा कि, यह बीमारी दिमाग से जुड़ी नहीं है। इंदौर कैंसर फाउंडेशन के संस्थापक और वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉक्टर दिगपाल धारकर ने बताया कि, न्यूरोएंड्रोक्राइन ट्यूमर एक अलग प्रकार का कैंसर होता है। इसे कैंसर के क्लासिफिकेशन में 10 से 15 साल पहले ही जोड़ा गया है। इसके बारे में पता लगाने के लिए विशेष प्रकार की पड़ताल ''क्रोमोग्राफिन एेसे'' और ''क्रोमेटिन टेस्ट'' की जाती है। इसके बाद इसके प्रायमरी या सेकंडरी स्टेज का पता लगाया जा सकता है। न्यूरोएंड्रोक्राइन ट्यूमर में पीनेट ट्यूमर की उत्पत्ति अमूमन कोलोन, फैफड़ों में या फिर शरीर के किसी और भाग में होती है। अगर इसे डायग्नोस किया जा चुका है तो यह देखना जरूरी हो जाता है कि यह लोकलाइज्ड है या फिर शरीर में फैला हुआ है।

एेसे होता है ट्रीटमेंट

डॉ. धारकर ने बताया कि, इस बीमारी का आम तौर पर ट्रीटमेंट कीमोथैरेमी के जरिए किया जाता है। कई बार पीईटी स्कैन भी की जाती है लेकिन अगर यह बीमारी दिमाग में फैली है तो इसका पता इस स्कैन से नहीं चलता। इम्यूनो हिस्ट्रो केमेस्ट्री का भी अहम रोल होता है। इसके बाद इस बीमारी के बारे में पूरी जानकारी मिल पाती है। जहां तक बात ट्रीटमेंट की है तो इसमें काफी समय लगता है। इस बात पर भी यह निर्भर करता है कि बीमारी शरीर के किस हिस्से में है। लेकिन यह बीमारी अमूमन फैलने वाली होती है जिसका ट्रीटमेंट लंबे समय तक चलता है। ट्रीटमेंट के दौरान कई बार एेसी बीमारी में रेडिएशन का उपयोग भी किया जाता है। इस बीमारी में सर्वाइवल इस पर निर्भर करता है कि, शरीर के किस हिस्से में यह बीमारी हुई है। 

यह भी पढ़ें: Video: दिन-दिन गिनके ख़त्म इंतज़ार, जैकलिन ने लाई बहार, ये है माधुरी का एक दो तीन चार

आपको बता दें कि, पहले खबर आई थी कि इरफ़ान को पीलिया हुआ है और फिर ये खबरें उड़ीं कि उन्हें ब्रेन कैंसर है और मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि अस्पताल ने इस बात से साफ़ इंकार कर दिया था। इस बारे में इरफ़ान की एक पोस्ट से लोगों की चिंता बढ़ गई थी जब उन्होंने कहा कि उन्हें एक दुर्लभ बीमारी है जिसके बारे में जांच पूरी होते ही वो खुलासा करेंगे। लगातार आ रही तरह-तरह की खबरों पर इरफ़ान की पत्नी ने पहली बार चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट लिख कर लोगों से चिंता न करने की अपील की थी। 

यह भी पढ़ें: रानी मुखर्जी की ‘हिचकी’ देखने उमड़ा बॉलीवुड, बोनी कपूर भी बेटी संग पहुंचे, देखें तस्वीरें

इरफ़ान खान की फिल्म ब्लैकमेल 6 अप्रैल को रिलीज होगी जिसका निर्देशन अभिनय देव ने किया है। 

chat bot
आपका साथी