Video: भूटान में पति की इस हरकत पर भड़क गई थीं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली ने सुनाया पूरा किस्सा

विराट कोहली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं। वीडियो पर फैंस के काफी कमेंट्स आ रहे हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Wed, 20 May 2020 07:45 AM (IST) Updated:Wed, 20 May 2020 03:39 PM (IST)
Video: भूटान में पति की इस हरकत पर भड़क गई थीं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली ने सुनाया पूरा किस्सा
Video: भूटान में पति की इस हरकत पर भड़क गई थीं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली ने सुनाया पूरा किस्सा

नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जोड़ी हिट स्टार्स की लिस्ट में गिनी जाती है। दोनों की लव स्टोरी इंडस्ट्री में काफी फेमस है। सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का दोनों की काफी ​एक्टिव रहते हैं। आए दिन दोनों की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। लेकिन क्या आपने उनकी लड़ाई का एक मजेदार किस्सा सुना है। हाल ही में फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री से लाइव इंस्टाग्राम चैट के दौरान विराट ने ऐसा ही एक किस्सा सुनाया। लाइव चैट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री से लाइव इंस्टाग्राम चैट के दौरान ऐसा ही एक किस्सा सुनाया। विराट की एक हरकत पर अनुष्का को इतना गुस्सा आ गया था, कि उन्होंने उनसे बात करना बंद कर दिया था। यह किस्सा भूटान का है। आपको बता दें कि लाइव चैट में छेत्री ने विराट से इस सेशन के दौरान 10 सवाल पूछे थे, जिन सवालों को तैयार करने के लिए उन्होंने अनुष्का शर्मा की भी मदद ली थी।

🎥 | @imVkohli on leaving Anushka behind while cycling in Bhutan and angry Anushka ignoring him post that 😂 #Virushka pic.twitter.com/inSDD2mTvt

— Anushka Sharma FC™ (@AnushkaSFanCIub) May 17, 2020

लाइव सेशन में सुनील छेत्री ने विराट से पूछा कि भूटान में ऐसा क्या हुआ था कि आप अपनी बीवी को छोड़कर भाग निकले थे। इस किस्से को विराट ने फिर अच्छी तरह बताया। विराट ने कहा, 'हम भूटान गए थे और बाइक पर निकले थे। हम दोनों साथ में बाइक चला रहे थे, तभी बीच में कुछ भीड़ नजर आई, उसमें से किसी ने कहा कि अरे यह तो विराट जैसा लग रहा है, फिर मुझे पता नहीं क्या सनक सवार हुई कि मैंने तेजी से अपनी बाइक दौड़ाई।' 

विराट कोहली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं। वीडियो पर फैंस के काफी कमेंट्स आ रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी