Ranveer Deepika Diwali Picture: रणवीर सिंह ने पहना ऑरेंज कुर्ता, लाल साड़ी में दिखीं दीपिका पादुकोण- ऐसे सेलिब्रेट हुई दिवाली

Ranveer Deepika Diwali Picture आम जनमानस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के सितारे कहे जाने वाले सेलेब्स ने भी भी अपनी खुशियां साझा की। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अभी फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं . . .

By Rajat SinghEdited By: Publish:Sun, 15 Nov 2020 09:00 AM (IST) Updated:Sun, 15 Nov 2020 09:09 AM (IST)
Ranveer Deepika Diwali Picture: रणवीर सिंह ने पहना ऑरेंज कुर्ता, लाल साड़ी में दिखीं दीपिका पादुकोण- ऐसे सेलिब्रेट हुई दिवाली
दीपिका पादुकोण - रणवीर सिंह ( फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम )

नई दिल्ली, जेएनएन। शनिवार यानी 14 नवंबर को पूरे देश में धूमधाम से दिवाली का पर्व मनाया गया। कोरोना वायरस महामारी के बीच दीप का यह उत्सव रोशनी बिखेरता दिखा। सिर्फ आम जनमानस ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के सितारे कहे जाने वाले सेलेब्स ने भी भी अपनी खुशियां साझा की। कई सेलेब्स ने जमकर दिवाली मनाई और फोटो भी साझा की। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अभी फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने-अपने इंस्टाग्राम से फोटो साझा की। इस फोटो में दोनों ट्रेडिशन लुक में दिख रहे हैं। रणवीर सिंह ने ऑरेंज करल का कुर्ता पहन रखा है। वहीं, दीपिका ने लाल रंग की साड़ी। फोटो में दोनों हंसते हुए दिख रहे हैं। रणवीर के हाथों में घड़ी और दीपिका कानों में ज्वैलरी दोनों के लुक और क्लास दे रहा है। कुल मिलकार दोनों की जोड़ी जम रही है।

इस फोटो को साझा करते हुए दीपिका और रणवीर ने अपने फैंस को दिवाली की शुभकामानएं दी। रणवीर सिंह ने लिखा- ' आप सब को दिवाली की हार्दिक शुभकामानाएं। हैप्पी दिवाली। आप सभी को रोशनी भरा प्यार।' वहीं, दीपिका ने लिखा- 'दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं'। ख़ास बात है कि 14 नवंबर को ही दोनों की मैरिज एनवर्सरी भी थी। इस दौरान भी दीपिका ने एक फोटो शेयर करते हुए रणवीर को विश किया। इस फोटो में दोनों ही सेलेब्स सफेद कपड़ों में दिख रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो फैंस को रणवीर सिंह की फ़िल्म 83 का बेसब्री से इंतज़ार है। इस फ़िल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी दिखने वाली हैं। पहली बार विश्व कप जीतने वाली क्रिकेट टीम पर बेस्ड इस फ़िल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण इस वक्त सकून बत्रा की फ़िल्म में काम कर रही हैं। उसकी शूटिंग भी चल रही है। इसके बाद वह पठान में भी काम करने वाली हैं, जिसके साथ शाहरुख़ ख़ान पर्दे पर वापसी करने वाले हैं।  

chat bot
आपका साथी