आईफा अवार्ड्स : रितिक रोशन हुए बच्चों के साथ बिजी

रितिक रोशन के होटल का कमरा बच्चों की शॉपिंग के कारण बेहाल हो चुका है। अपने व्यस्त रूटीन से समय निकालकर उन्होंने बच्चों के साथ खान-पान और शॉपिंग की।

By Pratibha Kumari Edited By: Publish:Fri, 24 Jun 2016 05:09 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jun 2016 05:17 PM (IST)
आईफा अवार्ड्स : रितिक रोशन हुए बच्चों के साथ बिजी

मैड्रिड, अजय ब्रह्मात्मज। रितिक रोशन अपने बच्चों के साथ मैैड्रिड आए हैं। वे काफी खुश हैं। उनके होटल का कमरा बच्चों की शॉपिंग के कारण बेहाल हो चुका है। अपने व्यस्त रूटीन से समय निकालकर उन्होंने बच्चों के साथ खान-पान और शॉपिंग की। साथ ही उन्हें मैड्रिड शहर भी दिखाया।

आईफा अवार्ड्स : टाइगर श्रॉफ का माइकल जैक्सन को ट्रिब्यूट

रितिक रोशन को जब भी अवसर मिलता है वह अपने साथ बच्चों को इवेंट और विदेश दौरे पर लेकर जाते हैं। इस बार आईफा में रितिक खास परफॉरमेंस पेश करेंगे। वह परफॉरमेंस की तैयारी में जुटे हैं। हाल ही में ‘मोहनजो दाड़ो’ का ट्रेलर आने के बाद रितिक रोशन दोबारा चर्चा में आ गए हैं। माना जा रहा है कि जोधा अकबर के बाद वह एक बार फिर ‘मोहनजो दाड़ो’ में ऐतिहासिक किरदार से दर्शकों का दिल जीतेंगे।

आईफा अवार्ड्स : 'मिर्जिया' का ट्रेलर लॉन्च, अनिल कपूर हुए भावुक

chat bot
आपका साथी