आ गई रितिक रोशन की मराठी फिल्म की तारीख़, जानिये कब होगी रिलीज़

अपने डिजाइनर कपड़ों के जरिये बॉलीवुड की कई नामी एक्ट्रेस की खूबसूरती को रैम्प पर पेश कर चुके विक्रम फड़नीस की ये पहली मराठी फिल्म है। फिल्म में मुक्ता बर्वे के साथ सुबोध भावे भी हैं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Mon, 10 Apr 2017 01:29 PM (IST) Updated:Mon, 10 Apr 2017 01:37 PM (IST)
आ गई रितिक रोशन की मराठी फिल्म की तारीख़, जानिये कब होगी रिलीज़
आ गई रितिक रोशन की मराठी फिल्म की तारीख़, जानिये कब होगी रिलीज़

मुंबई। बॉलीवुड का मराठी सिनेमा प्रेम इन दिनों उफान पर है। सलमान खान कभी मराठी में गाना गा रहे हैं तो कभी किसी मराठी फिल्म का फर्स्ट लुक रिवील कर रहे हैं। और सोमवार को तो बॉलीवुड, मराठी फिल्म हृदयांतर को लेकर ख़ासा उत्साहित रहा क्योंकि रितिक रोशन इस फिल्म का हिस्सा हैं।

फैशन डिजाइनर से डायरेक्टर बने विक्रम फड़नीस की फिल्म हृदयांतर इस साल नौ जून को रिलीज़ होगी। ट्विटर पर सिर्फ फिल्म की रिलीज़ डेट की घोषणा ही ट्रेंडिंग में रही क्योंकि हृदयांतर के साथ रितिक रोशन का कनेक्शन है। फिल्म में रितिक रोशन ने एक छोटा सा रोल किया है। पिछले महीने ही रितिक ने मुंबई में अपने दोस्त विक्रम के लिए इस फिल्म की शूटिंग की थी। सीन में उनके साथ मराठी की फेमस अभिनेत्री मुक्ता बर्वे भी थीं। बताया जा रहा है कि एक परिवार के जीवन में होने वाले उतार चढ़ाव की कहानी पर बन रही इस फिल्म के बारे में सुनते ही रितिक एक्साइट हो गए थे। विक्रम फड़नीस की हृदयांतर को पिछले साल शाहरुख खान ने क्लैप दे कर लांच किया था। फिल्म में फरहा खान और श्यामक डावर ने गाने कोरियोग्राफ किये हैं और श्यामक ने तो फिल्म में एक रोल भी निभाया है।

यह भी पढ़ें: अब रितिक रोशन की हुई मराठी इंट्री , किया ये काबिल रोल

So happy 2announce release date of #Hrudayantar afilm dat I'm am happy 2b a part of! Directed by my friend @vikramphadnis1 @hrudayantarfilm pic.twitter.com/yVFXHjwMgL

— Hrithik Roshan (@iHrithik) April 10, 2017

अपने डिजाइनर कपड़ों के जरिये बॉलीवुड की कई नामी एक्ट्रेस की खूबसूरती को रैम्प पर पेश कर चुके विक्रम फड़नीस की ये पहली मराठी फिल्म है। फिल्म में मुक्ता बर्वे के साथ सुबोध भावे भी हैं।

chat bot
आपका साथी