कोरोना वायरस से लड़ने के लिए आगे आए ऋतिक रोशन, 1 लाख लोगों को खिलाएंगे खाना

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए सरकार के साथ-साथ फिल्मी सितारे पर जमीन पर उतर आए हैं।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Wed, 08 Apr 2020 08:55 AM (IST) Updated:Wed, 08 Apr 2020 09:17 AM (IST)
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए आगे आए ऋतिक रोशन, 1 लाख लोगों को खिलाएंगे खाना
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए आगे आए ऋतिक रोशन, 1 लाख लोगों को खिलाएंगे खाना

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए सरकार के साथ-साथ फिल्मी सितारे पर जमीन पर उतर आए हैं। इस महामारी के खिलाफ बॉलीवुड स्टार्स एकजुट होकर लड़ रहे हैं और अपने-अनपे हिसाब से गरीबों की मदद कर रहे हैं। कोई पीएम केयर फंड्स में डोनेट कर रहा है तो कोई सीएम रिलीफ फंड में। वहीं कुछ स्टार्स गरीबों को मदद करने के लिए अलग-अलग NGO का साथ दे रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन ने भी एक एनजीओ से हाथ मिलाया है और 1 लाख से ज्यादा जरूरमंद लोगों को पैक्ड खाना बांटने का ऐलान किया है। यानी एन 95 और एफएफ 3 मास्क बांटने के बाद रितिक रोशन अब 1.2 लाख लोगों को पेट भरेंगे। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है कि इस नेक काम के लिए उन्होंनेअक्षय पात्र फाउंडेशन को चुना है।

एक्टर अक्षय पात्र फाउंडेशन के पोस्ट को शेयर किया है जिसमें लिखा है, ''हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे फाउंडेशन को अब सुपरस्टार ऋतिक रोशन सशक्त बनाएंगे। हम साथ मिलकर ऐसे 1.2 लाख लोगों को पैक्ड फूड भेजेंगे जो गरीब है, दिहाड़ी मज़दूर हैं, या जिनकी सैलरी बहुत कम है। ऐसा तब तक होगा जब तक हालात सुधर नहीं जाते’। अक्षय पात्र फाउंडेशन ने ट्वीट  कर के भी इस बारे में जानकारी दी है।

फाउंडेशन को ट्वीट को रीट्वीट करते हुए रितिके रोशन ने लिखा, 'मैं आपकी ताकत के लिए दुआ करता हूं कि ताकी कोई भी इस देश में भूखा ना सो पाए। आप जमीन पर असली सुपर हीरो हैं'।

I wish you the power to ensure that NO ONE in our country sleeps hungry. You all are the real superheroes on ground. #IndiaFightsCorona #CovidRelief https://t.co/2JkUSEZ0CW" rel="nofollow— Hrithik Roshan (@iHrithik) April 7, 2020

chat bot
आपका साथी