करण देओल के बाद बॉबी देओल के बेटे आर्यमन के डेब्यू पर नज़र, बॉबी ने बताया आगे का प्लान
बॉबी इन दिनों अपने फ़िल्मी करियर को रिवाइव करने में जुटे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार के साथ वो हाउसफुल 4 में नज़र आये जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर 200 करोड़ से अधिक जुटा लिये।
नई दिल्ली, जेएनएन। 27 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे सनी देओल के बेटे करण देओल ने इसी साल आयी पल पल दिल के पास से अपना बॉलीवुड करियर शुरू कर दिया है। इस फ़िल्म को सनी देओल ने निर्देशित किया था। करण देओल का डेब्यू बॉक्स ऑफ़िस पर कोई सनसनी नहीं मचा सका, मगर फैंस ने नये देओल का खुलकर स्वागत किया।
अब नज़र बॉबी देओल के बेटे आर्यमन पर है, जो अपने दादा धर्मेंद्र की तरह ही हैंडसम हैं। इस देओल को लेकर भी फैंस में काफ़ी उत्सुकता और दिलचस्पी है। हालांकि, बॉबी ने साफ़ किया है कि आर्यमन के फ़िल्मों में आने में अभी वक़्त है।
हिंदुस्तान टाइम्स को दिये इंटरव्यू में बॉबी ने बताया कि आर्यमन अभी पढ़ रहे हैं। वो 18 साल के हैं और मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे हैं। आर्यमन को पढ़ाई में मज़ा आता है। बॉबी ने कहा कि उन्हें यह अंदाज़ा है कि उनका बेटा एक दिन एक्टिंग में ज़रूर जाना चाहेगा। लेकिन वो एक्टर बनेगा या नहीं, इस बारे में फ़िलहाल कुछ पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता। बॉबी ने बताया वो जिस पेशे में भी जाए, उसके बारे में विस्तार से सोचे।
View this post on Instagram
A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) on Jan 28, 2019 at 5:43am PST
बॉबी इन दिनों अपने फ़िल्मी करियर को रिवाइव करने में जुटे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार के साथ वो हाउसफुल 4 में नज़र आये, जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 करोड़ से अधिक जुटा लिये हैं। इसके अलावा बॉबी क्लास ऑफ़ 83 में दिखायी देंगे। 2018 में बॉबी रेस 3 और अपनी होम प्रोडक्शन फ़िल्म यमला पगला दीवाना फिर से में नज़र आये थे। My Angel my life so blessed to be your father happy 18th #happybirthday #london A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) on Jun 16, 2019 at 1:16pm PDT
बता दें कि आर्यमन कुछ वक़्त से ही मीडिया में नज़र आये हैं। पिछले साल बैंकॉक में हुए आइफा में आर्यमन शामिल हुए और वहां से लीक हुईं उनकी तस्वीरें वायरल हो गयी थीं। इसके बाद आर्यमन कुछ और मौक़ों पर नज़र आये। वहीं सोशल मीडिया में दादा धर्मेंद्र और डैड बॉबी देओल के साथ उनकी कई तस्वीरें आयीं, जो इंटरनेट पर वायरल हो गयीं।