देखते रह जाएंगे फिल्म हसीना से श्रद्धा और उनके भाई सिद्धांत कपूर का यह अवतार

श्रद्धा इस फ़िल्म में हसीना के 17 साल की उम्र से लेकर 40 साल की उम्र तक की कहानी को पेश करेंगी।

By ShikhasEdited By: Publish:Wed, 29 Mar 2017 10:59 AM (IST) Updated:Wed, 29 Mar 2017 11:55 AM (IST)
देखते रह जाएंगे फिल्म हसीना से श्रद्धा और उनके भाई सिद्धांत कपूर का यह अवतार
देखते रह जाएंगे फिल्म हसीना से श्रद्धा और उनके भाई सिद्धांत कपूर का यह अवतार

मुंबई। कुछ समय पहले ही श्रद्धा कपूर ने अपनी आने वाली फ़िल्म हसीना का पोस्टर रिलीज़ किया था जिसमें वो अपने इंटेंस लुक की झलक दिखा रही थी। जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि श्रद्धा की यह फ़िल्म अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना परकार की जीवनी पर आधारित है।

खैर, पोस्टर के बाद अब रिवील हुई है हसीना से श्रद्धा की एक और तस्वीर जिसमें उनके भाई भी दिखाई दे रहे हैं। श्रद्धा के भाई सिद्धांत कपूर इस फ़िल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। श्रद्धा के इस अवतार को तो अपने पहले भी देखा होगा मगर, सिद्धांत अपना डेब्यू इस तरह से करेंगे यह हमने नहीं सोचा था। दाऊद इब्राहिम का किरदार निभा रहे सिद्धातं इस तस्वीर में इंटेंस और पावरफुल एक्सप्रेशन देते हुए नज़र आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- OMG: मलाइका अरोड़ा के बालों को क्या हुआ, अंदर देखें तस्वीरें

फ़िल्म हसीना: द क्वीन ऑफ़ मुंबई, की बात की जाए तो इसे अपूर्वा लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं जो 14 जुलाई 2017 को रिलीज़ होगी। श्रद्धा इस फ़िल्म में हसीना के 17 साल की उम्र से लेकर 40 साल की उम्र तक की कहानी को पेश करेंगी। इसके अलावा श्रद्धा जल्द ही अर्जुन कपूर के साथ फ़िल्म हाफ गर्लफ्रेंड में भी नज़र आएंगी। तो, कैसा लगा आपको श्रद्धा और सिद्धांत का यह अवतार -

chat bot
आपका साथी