Sapna Chaudhary-Papsi: स्टेज पर जब इस सिंगर से हुई सपना चौधरी की नोंकझोक, हरियाणवी क्वीन ने जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो
Sapna Chaudhary ने हरियाणवी के अलावा भोजपुरी पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड में दोस्ती के साइड इफेक्ट्स फिल्म से डेब्यू किया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी के डांस के दीवाने आज हर जगह हैंं। उनके एक—एक डांस स्टेप को लोग फॉलो करते हैं। सपना चौधरी अपनी कातिलाना और चुलबुली अदाओं से लोगों को आज भी दिवाना बनाती हैं। सपना चौधरी के गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। वहीं सपना के पुराने गानें भी यूट्यूब पर धमाल मचाते है। वहीं इसी बीच सपना एक और पुरना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना अपने साथी पेप्सी के साथ गाना गाती दिखाई दे रही हैं। इसी बीच स्टेज पर ही दोनों के बीच नोंकझोक शुरू हो जाती है और फिर सपना ने जो किया उसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।
सपना चौधरी ने हरियाणवी के अलावा, भोजपुरी, पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड में 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' फिल्म से डेब्यू किया था। आपको बता दें कि सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। बता दें कि सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का हिस्सा रह चुकी हैं। सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन कई सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय देती भी नजर आती हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती है। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।