बर्थडे स्‍पेशल: सिर्फ बॉलीवुड के 'किंग' ही नहीं हैं शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का आज बर्थडे है। शाहरुख आज 50 बसर के हो गए हैं। 'दीवाना' से बॉलीवुड में डेब्‍यू करने वाले शाहरुख ने 'बॉजीगर', 'डर', 'दिलवाले दुल्‍हनियां ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता', 'कभी खुशी कभी गम', 'मोहब्‍बतें' और 'माइ नेम इज खान' जैसी बेहतरीन फिल्‍में दीं। शाहरुख

By Tilak RajEdited By: Publish:Mon, 02 Nov 2015 07:51 AM (IST) Updated:Mon, 02 Nov 2015 09:04 AM (IST)
बर्थडे स्‍पेशल: सिर्फ बॉलीवुड के 'किंग' ही नहीं हैं शाहरुख खान

मुंबई। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का आज बर्थडे है। शाहरुख आज 50 बसर के हो गए हैं। 'दीवाना' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले शाहरुख ने 'बॉजीगर', 'डर', 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता', 'कभी खुशी कभी गम', 'मोहब्बतें' और 'माइ नेम इज खान' जैसी बेहतरीन फिल्में दीं। शाहरुख की अपकमिंग फिल्म है 'दिलवाले' जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

'मिस्टर इंडिया' के लिए अनिल कपूर नहीं, ये बड़ा स्टार था पहली पसंद

सबको बनाया 'दीवाना'

हिन्दी फिल्मों में अपनी अदा से सभी को 'दीवाना' बनाने वाले शाहरुख की पहली सफल फिल्म का नाम 'दीवाना' ही था। यह साल 1992 में रिलीज हुई थी। बात अगर शिक्षा की हो तो शाहरुख ने अर्थशास्त्र में डिग्री ली है। इसके बाद उन्होंने जामिया से मास कम्यूनिकेशन में डिग्री ली थी। शाहरुख को फिल्मी जगत में एसआरके के नाम से भी संबोधित किया जाता है। 'किंग ऑफ बॉलीवुड', 'किंग ऑफ रोमांस', 'बॉलीवुड का बादशाह' जैसी संज्ञा भी शाहरुख को मिली है। रोमांस से लेकर थ्रिलर तक शाहरुख ने करीब 75 फिल्मों में काम किया है।

शाहरुख 'अवार्ड' खान

दिलीप कुमार के बाद शाहरुख एकमात्र ऐसे एक्टर हैं जिन्हें बेस्ट एक्टर कैटेगरी में आठ बार फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला है। भारत सरकार ने साल 2005 में भारतीय सिनेमा में दिए गए शाहरुख के योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। ऐसे शाहरुख को 14 फिल्म फेयर अवॉर्ड प्राप्त हुए हैं।

निभाए हर जॉनर के किरदार

शाहरुख ने अपनी एक्टिंग का सफर तो टीवी से साल 1980 में शुरू किया था। मगर फिल्मों में सफलता उन्हें साल 1992 में मिली। इसके बाद वो डर (1993), बाज़ीगर (1996) और अंजाम (1994), दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे (1995), दिल तो पागल है (1997), कुछ कुछ होता है (1998) जैसी फिल्में शामिल हैं। वे कई प्रकार की भूमिकाओं में दिखे व भिन्न-भिन्न प्रकार की फ़िल्मों में कार्य किया जिनमे रोमांस फ़िल्में, हास्य फ़िल्में, खेल फ़िल्में व ऐतिहासिक ड्रामा शामिल है।

दुनिया का सबसे अमीर एक्टर

एक विदेशी अखबार ने शाहरुख के लिए लिखा कि वो दुनिया के बड़े सितारों में शामिल हैं। दुनियाभर में उनके फैंस मौजूद हैं। इसी अखबार के हवाले से शाहरुख को दुनिया का सबसे अमीर एक्टर बताया गया। इसके अनुसार शाहरुख की संपत्ति 600 मिलियन डॉलर यानि 3600 करोड़ रुपए के करीब आंकी गई। एक रिसर्च फर्म ने अपने सर्वे में यह भी दावा किया कि शाहरुख की 11 फिल्मों ने दुनियाभर में 1 बिलियन का व्यवसाय किया है।

शाहरुख द बिजनेस टाइकून

शाहरुख अब टेलीविजन, फिल्मों के साथ ही प्रोडक्शन में भी सक्रिय हैं। उनकी अपनी कंपनी है जो कि कई फिल्मों में पैसा लगाती है। इसके अलावा शाहरुख की अपनी एक आईपीएल क्रिकेट टीम है। इसका नाम कोलकाता नाईट राइडर्स है। अपने पचासवें जन्मदिन पर बात करते हुए शाहरुख ने कहा है 'मैं चाहता हूं कि यह दिन अपने बच्चों और परिवार के साथ बिताऊं। साथ अगले पांच सालों में पंद्रह फिल्में करूं।'

डॉक्टर शाहरुख खान

शाहरुख खान को हाल ही में एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया था। इन दिनों शाहरुख अपनी फिल्म 'दिलवाले' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में पांच साल के अंतराल के बाद शाहरुख और काजोल की जोड़ी एक बार फिर परदे पर नजर आएगी।

बर्थडे स्पेशल: जानिए ऐश्वर्या राय का पर्सनल और प्रोफेशनल सफल

chat bot
आपका साथी