Happy Birthday Karisma Kapoor : कपूर खानदान की पहली बिंदास लड़की की दस बेहतरीन फिल्में

Happy Birthday Karisma Kapoor ग्लैमरस बिंदास खूबसूरती और बेहतरीन अदाकारी। करिश्मा कपूर ने इन्हीं खूबियों के दम पर 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज किया।

By Vineet SharanEdited By: Publish:Tue, 25 Jun 2019 11:54 AM (IST) Updated:Tue, 25 Jun 2019 12:19 PM (IST)
Happy Birthday Karisma Kapoor : कपूर खानदान की पहली बिंदास लड़की की दस बेहतरीन फिल्में
Happy Birthday Karisma Kapoor : कपूर खानदान की पहली बिंदास लड़की की दस बेहतरीन फिल्में

नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Karisma Kapoor ग्लैमर, बिंदास अदाएं, खूबसूरती और बेहतरीन अदाकारी। करिश्मा कपूर ने इन्हीं खूबियों के दम पर 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज किया और कई शानदार फिल्में कीं। पृथ्वीराज कपूर के खानदान की परंपरा तोड़कर बॉलीवुड में कदम रखने वाली इस अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर आइये जानते हैं उनकी 10 सर्वश्रेष्ठ फिल्मों के बारे में।  

1. राजा हिन्दुस्तानी (1996)
यह 1996 की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। एक गरीब कैब ड्राइवर (आमिर खान) और एक अमीर लड़की (करिश्मा) के प्यार, शादी और उसके बाद आने वाली मुश्किलों पर इस फिल्म की कहानी आधारित है। फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए। 1996 में करिश्मा की 10 फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें से पांच हिट रहीं। राजा हिन्दुस्तानी ही वह फिल्म है, जिसने करिश्मा को बड़ा स्टार बनाया। इस फिल्म से करिश्मा का लुक भी बदला, जिसे काफी पसंद किया गया।

2. दिल तो पागल है (1997)
शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर स्टारर यह फिल्म एक म्यूजिकल और त्रिकोणीय लव स्टोरी है। 

3. बीवी नंबर वन (1999)
सलमान खान, करिश्मा और सुष्मिता सेन की यह फिल्म पति-पत्नि और वो के कांसेप्ट पर आधारित है। पत्नि के रोल में करिश्मा न सिर्फ धोखा देने वाले पति को माफ करती हैं, बल्कि उसे दोबारा पाने की हर संभव कोशिश करती हैं।

4. जानवर (1999)
करिश्मा कपूर और अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म में अक्षय ने एक अपराधी का किरदार निभाया है। एक अनाथ बच्चे से मिलने के बाद वह अपराध का रास्ता छोड़कर उसे अच्छी परवरिश देने की हरसंभव कोशिश करता है। पर उसका अतीत उसका पीछा नहीं छोड़ता है।

5. राजा बाबू (1994)
गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ियों में से एक है। दोनों ने साथ कई हिट फिल्में दी हैं। राजा बाबू भी इनमें से एक अच्छी फिल्म है। यह गांव के अनाथ लड़के की कहानी है जिसे एक अमीर परिवार ने गोद लिया था। गांव के इस भोले लड़के को शहर की एक लड़की से प्यार हो जाता है। फिर आती हैं मुश्किलें।

6. हीरो नंबर वन (1997)

गोविंदा और करिश्मा स्टारर यह एक और हिट फिल्म है। यह मीना और राजेश की प्रेम कहानी है। दोनों यूरोप में मिलते हैं। प्यार होता है। पर भारत आते ही फैमिली ड्रामा शुरू हो जाता है।

 

7. अंदाज अपना अपना (1994)
यह सुपरहिट कॉमेडी फिल्म दो लड़कों की कहानी है, जो एक राजकुमारी को अपने प्यार के जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं। बाद में खुद अपराधियों के जाल में फंस जाते हैं।

8. जुबैदा (2001)
यह फिल्म करिश्मा के बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती है। करिश्मा के अभिनय के आलोचकों को भी जुबैदा पसंद आई थी। फिल्म में करिश्मा ने एक मुस्लिम अभिनेत्री का किरदार निभाया है, जो एक हिन्दू राजकुमार से शादी करती है।

9. शक्ति - द पॉवर (2002)
फिल्म एक महिला और उसके बच्चे की कहानी है, जो अपने पति के साथ उनके परिवार से मिलने भारत आती है। पर यहां एक अनचाही जंग में फंस कर रह जाती है। 

 

10. फिजा (2002)
फिजा में करिश्मा के अभिनय के अलग रंग दिखते हैं। फिल्म में आतंक की राह पर चलने वाले भाई को वह खुद गोली मार देती है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी