Hansika Motwani Wedding Photos: हंसिका मोटवानी ने शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरे, सोहेल का हाथ थाम लिए थे फेरे

Hansika Motwani Wedding New Photo काफी इंतजार के बाद आखिरकार एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरे साझा कर दी है। एक्ट्रेस ने तीन फोटोज शेयर की है जिसमे वह दुल्हन लिबास में नजर आ रही है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Tue, 06 Dec 2022 10:59 AM (IST) Updated:Tue, 06 Dec 2022 10:59 AM (IST)
Hansika Motwani Wedding Photos: हंसिका मोटवानी ने शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरे, सोहेल का हाथ थाम लिए थे फेरे
Hansika Motwani wedding pictures, Sohail Hansika wedding

 नई दिल्ली, जेएनएन। Hansika Motwani Wedding New Photo: हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) और और सोहेल कथुरिया (Sohail Kathuria) आखिरकार पति-पत्नी के रिश्ते में बंध चुके हैं। इस कपल ने 4 दिसंबर को जयपुर के 450 साल पुराने मुंडोता किले और पैलेस में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई। सोशल मीडिया पर शादी की कई तस्वीरे और वीडियो वायरल हुए। इसी बीच अब खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीर साझा की है।

एक-दूसरे का हाथ थाम सोहेल लिए थे फेरे

हंसिका मोटवानी ने इंस्टाग्राम पर शादी की तीन तस्वीरे पोस्ट की है। पहली फोटो में पति सोहेल का हाथ थाम फेरे लेती नजर आ रही हैं। दोनों के चेहरे खुशी साफ झलक रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में सोहेल हंसिका की मांग में सिंदूर भरते नजर आ रहे हैं और तीसरी फोटो में दोनों डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

सिंदूर रस्म के दौरान इमोशनल हो गई थी एक्ट्रेस

खबरों की माने को हंसिका अपनी शादी के दौरान काफी इमोशनल हो गए थी। सोहेल उनकी मांग में सिंदूर भर रहे थे, तब एक्ट्रेस की आंखों से आंसू छलक गए थे। एक्ट्रेस के ये आंसू खुशी के थे। एक्ट्रेस ने फोटो के कैप्शन में लिखा- अभी और हमेशा ❤️ 4.12.2022। 

लाल जोड़े में नजर आई हंसिका 

हंसिका के लुक की बात करें तो इस खास मौके पर उन्होंने रेड एड गोल्डन कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था, जिसमे वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। इसपर उन्होंने डबल दुपट्टा कैरी किया हुआ था। नेकपीस, मांग टीका, नथ और हाथों में कलीरे पहने एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं सोहेल क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आए। 

तीन दिन तक चला था प्री-वेडिंग फंक्शन

गुरुवार से हंसिका के प्री-वेडिंग की शुरुआत हो चुकी थी। पहले मेहंदी सेरेमनी फिर सूफी नाइट और फिर संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ था।

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया की लव स्टोरी

सोहेल कथुरिया मुंबई के एक बिजनेसमैन हैं। हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया बिजनेस पार्टनर्स हैं और साथ में ईवेंट मैनेजमेंट का काम करते हैं। सोहेल का टेक्सटाइल का बिजनेस भी है। एक साथ काम करने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी, प्यार हुआ और अब इस कपल शादी रचा ली है। शादी से पहले पेरिस में दोनों ने सगाई की थी। सोहेल ने हंसिका को घुटनों पर बैठकर शादी प्रपोज किया था।

यह भी पढ़ें- Hansika Motwani Video: आफ्टर पार्टी में जमकर नाची हंसिका मोटवानी, पति सोहेल ने डेडिकेट किया 'केसरिया' सॉन्ग

chat bot
आपका साथी