गुंजन सक्सेना, अंग्रेजी मीडियम, रूही आफ़जां की रिलीज डेट बदली, जानें- कब-कब रिलीज होंगी फिल्में

Gunjan Saxena Angrezi Medium Roohi Afzana New Release Date अपकमिंग फिल्में गुंजन सक्सेना अंग्रेजी मीडियम और रूही आफ़ज़ां की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 04:08 PM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 04:08 PM (IST)
गुंजन सक्सेना, अंग्रेजी मीडियम, रूही आफ़जां की रिलीज डेट बदली, जानें- कब-कब रिलीज होंगी फिल्में
गुंजन सक्सेना, अंग्रेजी मीडियम, रूही आफ़जां की रिलीज डेट बदली, जानें- कब-कब रिलीज होंगी फिल्में

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की तीन अपकमिंग फिल्मों को रिलीज डेट बदल गई है, जिसमें 'गुंजन सक्सेना', 'अंग्रेजी मीडियम', 'रूही आफ़जां' का नाम भी शामिल है। तीनों फिल्मों के मेकर्स ने आपस में डेट बदलने का फैसला किया है। नई तारीखों के अनुसार, फिल्म अंग्रेजी मीडियम को तय तारीख से एक हफ्ते पहले सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया गया है।

अंग्रेजी मीडियम का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसके बाद से फिल्म का काफी चर्चा हो रही है और लोग ट्रेलर की तारीफ भी कर रहे हैं। अंग्रेजी मीडियम, गुंजन सक्सेना की रिलीज की रिलीज डेट को रिलीज होगी और गुंजन सक्सेना बाद में रिलीज होगी। वहीं राजकुमार राव स्टारर फिल्म रुही आफ़ज़ां की तारीख भी बदलते हुए आगे बढ़ा दी गई है।

Friendships in the fraternity are rare but when they exist ...they are empowering! Dinoo and I have have made an exchange of dates! ANGREZI MEDIUM will come a week earlier on the GUNJAN SAXENA date 13th of March.2020 and GUNJAN SAXENA takes the ROOHI AFZA date 24th April 2020 pic.twitter.com/s9j6AkZkgn

— Karan Johar (@karanjohar) February 17, 2020

क्या है नई तारीख

नई तारीखों के अनुसार, इरफान खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म अंग्रेजी मीडियम 20 मार्च की जगह 13 मार्च को रिलीज होगी। वहीं कारगिल गर्ल गुंजन सक्सेना के जीवन पर बन रही फिल्म गुंजन सक्सेना अब 13 मार्च की जगह 24 अप्रैल को रिलीज होनी है, जिसमें जाह्नवी कपूर गुंजन सक्सेना की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं रूही आफ़जां 5 जून को रिलीज की जाएगी।

करण जौहर ने भी ट्वीट और इंस्टाग्राम के जरिए गुंजन सक्सेना की नई डेट के बारे में बताया है। साथ ही करण जौहर ने गुंजन सक्सेना की दोनों फिल्मों की तारीफ भी जारी की है और रिलीज डेट इंटरचेंज करने की जानकारी दी है। बता दें कि अंग्रेजी मीडियम, हिंदी मीडियम फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म हैं, जिसमें इरफान खान, करीना कपूर और राधिका मदान नजर आएंगे। वहीं गुंजन सक्सेना, कारगिल गर्ल गुंजन सक्सेना की बायोपिक है।

chat bot
आपका साथी