प्रियंका चोपड़ा से आप सीधे पूछ सकते हैं सवाल, Google ने बनाया नया फ़ीचर

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एशिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब अपने नाम कर लिया है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Fri, 08 Dec 2017 03:58 PM (IST) Updated:Fri, 08 Dec 2017 03:58 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा से आप सीधे पूछ सकते हैं सवाल, Google ने बनाया नया फ़ीचर
प्रियंका चोपड़ा से आप सीधे पूछ सकते हैं सवाल, Google ने बनाया नया फ़ीचर

मुंबई। अगर आप बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के डाय-हार्ट फैन हैं तो यह ख़बर आपके लिए बहुत अच्छी है क्योंकि इस ख़बर को पढ़ने के बाद आप अपनी इस पसंदीदा एक्ट्रेस को और बेहतर जान सकेंगे। आप प्रियंका से सवाल कर सकते हैं और जवाब आपको खुद प्रियंका ही देंगी।  

आईएएनएस की ख़बर के मुताबिक अमेरिका में प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए गूगल ने एक नया सर्च फीचर इंट्रोड्यूस किया है। यह फीचर यूस में मोबाइल डिवाइसेस में काम करेगा, जिसमें प्रियंका केे फैंस अपने सवालों को पूछ सकते हैं। ख़ास बात यह है कि, इन सवालों के जवाब खुद प्रियंका चोपड़ा देंगी। दिलचस्प बात यह है कि, प्रियंका का जवाब देने का अंदाज़ बहुत अलग होगा। वो हर सवाल का जवाब सेल्फी स्टाइल में देंगे। मतलब, वो जवाब देते हुए एक सेल्फी वीडियो बनाएंगी। आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा के अलावा विश्व के कई और सेलेब्स के लिए भी यह फीचर गूगल ने इंट्रोड्यूस किया है। कुछ दिनों बाद यह फीचर इंटरनेशनली वर्क करेगा। 

यह भी पढ़ें: रेस 3 हो गई झकास, सलमान खान ने बताई यह बात

प्रियंका चोपड़ा दिनों दिन विश्व स्तर पर ख्याति प्राप्त कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एशिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब अपने नाम कर लिया। लंदन के एक अख़बार के पोल में 50 एशियाई सुंदरियों के बीच 35 वर्षीय प्रियंका को पांचवी बार यह तमगा मिला। पिछले साल अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को यह खिताब मिला था। बता दें कि, दो बार की पीपुल्स च्वायस अवार्ड विजेता प्रियंका चोपड़ा इन दिनों विदेशों में खूब नाम कमा रही हैं। उनके अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको के दो सीज़न आ चुके हैं और फिल्म बेवॉच भी। आने वाले समय में उनकी दो और हॉलीवुड फिल्में ‘इज़ंट इट रोमांटिक’ और ‘अ किड लाइक जैक’ आने वाली हैं।

chat bot
आपका साथी