रेस 3 हो गई झकास, सलमान खान ने बताई यह बात
वैसे इसमें अचरज वाली कोई बात नहीं है। ये महाशय तो रेस सीरीज़ के फाउंडर मेंबर रहे हैं। रेस के दोनों भाग में इनके कारनामे आप देख चुके हैं।
मुंबई। सलमान खान की अगली फिल्म रेस 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। शुरुआत से सलमान फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर जानकारी देते आ रहे हैं। हाल ही में सलमान ने फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर एक और खुलासा किया है।
दरअसल, फिल्म रेस 3 की स्टारकास्ट हो गई है झकास। जी हां, रेस 3 की स्टारकास्ट को अनिल कपूर ने ज्वाइन किया। अब रेस 3 में अनिल कपूर को भी देख सकेंगे। सलमान खान ने ट्विट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि, इनके आने से रेस 3 की कास्ट और हो गई झकास। यह लिखते के साथ सलमान ने एक फोटो भी शेयर की है जिसमें सलमान खान, अनिल कपूर और रमेश तौरानी नज़र आ रहे हैं। खास बात यह है कि, अनिल के आने से सलमान काफ़ी ख़ुश नज़र आ रहे हैं। आपको बता दें कि, फिल्म की शूटिंग मुंबई स्थित महबूब स्टूडियो में शुरू हुई थी। उस समय भी सलमान ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए बाकी कलाकारों को इंट्रोड्यूस करवाया था। सलमान के साथ फिल्म की पूरी टीम सेट पर मौजूद थी, जिनमें रमेश तौरानी, रेमो डिसूजा, सकीब सलीम, डेजी शाह, बॉबी देओल और जैकलीन भी मौजूद थे। वैसे इसमें अचरज वाली कोई बात नहीं है। अनिल कपूर तो रेस सीरीज़ के फाउंडर मेंबर रहे हैं। रेस के दोनों भाग में इनके कारनामे आप देख चुके हैं। हां, हैरत पहले जरुर हुई थी कि फिल्म की घोषणा के साथ इनका नाम क्यों नहीं ज़ाहिर किया गया।
यह भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा की शादी, परिजनों के साथ मुंबई एयरपोर्ट से इटली के लिए रवाना
Inke Aane se Race3 ka cast aur ho gaya jhakas @AnilKapoor @RameshTaurani #Race3 pic.twitter.com/tPA5hxsBuK— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) December 8, 2017
बताते चलें कि, इससे पहले अब्बास मस्तान फिल्म रेस और रेस 2 का निर्माण करते आये हैं लेकिन रेस 3 को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं। यह पहली बार होगा, जब रेमो सलमान को किसी फिल्म में निर्देशित कर रहे हैं। सलमान की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर जिंदा है 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है जिसमें कटरीना कैफ भी हैं।