Garmi Song: किलर मूव्स और जबरदस्त डांस से एक बार फिर आपको दीवाना बनाने आ गईं नोरा फतेही

Garmi Song बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही अपने डांस से एक बार फिर आपको दीवाना बनाने आ गई हैं।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Thu, 26 Dec 2019 01:37 PM (IST) Updated:Thu, 26 Dec 2019 05:29 PM (IST)
Garmi Song: किलर मूव्स और जबरदस्त डांस से एक बार फिर आपको दीवाना बनाने आ गईं नोरा फतेही
Garmi Song: किलर मूव्स और जबरदस्त डांस से एक बार फिर आपको दीवाना बनाने आ गईं नोरा फतेही

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही अपने डांस से एक बार फिर आपको दीवाना बनाने आ गई हैं। नोरा जल्द ही वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ 'स्ट्रीट डांसर 3D' में नजर आने वाली हैं। फिल्म के रिलीज होने से पहले उनका 'गर्मी' सॉन्ग आज रिलीज दिया गया है। 'दिलबर' और 'साकी-साकी' की तरह इस गाने में भी नोरा ने कातिलाना मूव्स किए हैं। और उस पर उनके एक्सप्रेशन आपको दीवाना बनाने के लिए काफी हैं।

वैसे ये गाना देखकर एक बात तो साफ हो गई है कि नोरा जिस भी गाने में होती हैं, उसमें अपने डांस और अदाओं से जान डाल देती हैं। इस गाने में नोरा के साथ वरुण धवन, कोरियोग्राफर धर्मेश और डांसर राघव भी हैं।

नोरा की फैन फॉलोइंग की बात करें तो उनकी फैन फॉलोइंग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर उनके 9 मिलियन फॉलोअर हुए हैं। जिसकी उन्होंने खुशी भी ज़ाहिर की थी। नोरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपने फैन्स को थैंक यू कहा था। इस वीडियो में नोरा डांस कर रही थीं।

आपको बता दें कि नोरा फिल्म इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन डांस के लिए पहचानी जाती हैं। नोरा एक जबरदस्त बैली डांसर हैं। ‘बिग बॉस’ से फेम पाने वाली नोरा ने कुछ ही साल में कई हिट डांसिग नंबर दिए हैं। जैसे ‘सत्री’ फिल्म का 'कमरिया' सॉन्ग, 'सत्यमेव जयते' का ‘दिलबर' गाना और बाटला हाउस का ‘साकी-साकी’। नोरा का ‘दिलबर’ सॉन्ग तो इतना जबरदस्त हिट हुआ था कि इसके बाद उनका नाम ही दिलबर गर्ल हो गया। हाल ही में नोरा का 'पछताओगे' गाना भी काफी हिट रहा है। इस गाने में उनके साथ विक्की कौशल थे।

chat bot
आपका साथी