Ganesh Puja 2020: सोनाली बेंद्रे, एकता कपूर, करिश्मा तन्ना, भूमि पेडनेकर ने ऐसे मनाया गणेशोत्सव, देखें तस्वीरें
Ganesh Puja 2020 अमिताभ बच्चन प्रियंका चोपड़ा राजकुमार राव कंगना रनोट वरुण धवन सोनाली बेंद्रे एकता कपूर सनी लियोनी हेमा मालिनी जैसे सेलेब्स ने बधाई दी हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl बॉलीवुड कलाकारों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गणेश चतुर्थी 2020 पर प्रशंसकों को शुभकामनाएं दी और शांति की कामना की। हालांकि COVID-19 महामारी के कारण इस साल गणेश उत्सव ज्यादा धूमधाम और भव्यता के साथ नहीं मनाया जा रहा लेकिन लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई हैl अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, कंगना रनोट, वरुण धवन, सोनाली बेंद्रे, एकता कपूर, दिव्या दत्ता, सनी लियोनी, हेमा मालिनी, अंकिता लोखंडे जैसे सेलेब्स ने लोगों को बधाई दी है।
सभी ने भगवान गणेश के आगमन के साथ उत्साह और शांति के लिए प्रार्थना की, सभी ने सर्वशक्तिमान से चीजों को सामान्य करने का अनुरोध किया। भगवान गणेश की मूर्ति की तस्वीरें कई कलाकारों ने शेयर कीl इनमें सोनाली बेंद्रे, राजकुमार राव, एकता कपूर और तमन्ना भाटिया शामिल हैl कुछ ने घर में बनी गणेश मूर्ति की भी फोटो शेयर की है।
View this post on Instagram A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre) on Aug 21, 2020 at 11:58pm PDT
इस बीच कुछ सेलेब्स ने इस मौके पर अपनी इच्छाओं को भी दर्शाया है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कलाकारों को पर्यावरण को साफ रखने के लिए लोगों से पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमा को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते देखा गया। यह 10 दिनों तक चलने वाला त्योहार 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी के साथ शुरू हुआ और अनंत चतुर्थी पर समाप्त होगाl इसमें मूर्ति को पानी में विसर्जित किया जाएगा।
A post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor) on Aug 21, 2020 at 11:59pm PDT
यह त्योहार मुख्य रूप से पूरे देश में मनाया जाता है। इसके पहले बॉलीवुड में कई कलाकारों ने अपने घर में गणपति की मूर्ति बिठाई हैl इसमें संजय दत्त, मानुषी छिल्लर, अर्पिता खान शर्मा, अलविरा खान अग्निहोत्री जैसे कलाकार शामिल हैl We missed being together,but we still felt most connected ever ✨ Ganapati Bappa Morya A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar) on Aug 22, 2020 at 10:30pm PDT
वहीं हाल ही में करीना कपूर ने बेटे तैमूर अली खान द्वारा बनाई गई मूर्ति की भी फोटो शेयर की थीl वहीं सोहा खेमू ने भी बेटी इनाया खेमू द्वारा बनाए चित्र की फोटो शेयर की थींl कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपनी बनाई पेंटिंग की फोटो भी शेयर की हैl