फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर की सेट से अनुपम खेर ने शेयर की तस्वीर

द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर में अनुपम खेर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका में नज़र आएंगे।

By Rahul soniEdited By: Publish:Thu, 28 Jun 2018 04:26 PM (IST) Updated:Sat, 30 Jun 2018 07:53 AM (IST)
फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर की सेट से अनुपम खेर ने शेयर की तस्वीर
फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर की सेट से अनुपम खेर ने शेयर की तस्वीर

रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने उनकी आने वाली फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के सेट से एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। यह फिल्म भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर आधारित है जिसमें अनुपम खेर मनमोहन सिंह की भूमिका में नज़र आएंगे। 

अनुपम खेर ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लुक में नज़र आ रहे हैं। वही उनके साथ अभिनेता अर्जुन माथुर राहुल गांधी और अभिनेत्री अहना कुमरा प्रियंका गांधी के गेटअप में नज़र आ रहे हैं। पोस्टर को देखें तो इसमें अनुपम खेर अहना से बात करते दिखाई दे रहे हैं। वही साथ में अर्जुन माथुर भी हैं। गौरतलब है कि यह फिल्म लेखक संजय बारू की 2014 में आई किताब पर आधारित है। इस किताब का नाम द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर है। फिल्म भी इसी नाम के टाइटल से बन रही है। इस फिल्म में मनमोहन सिंह की भूमिका में नजर आएंगे अनुपम खेर जिन्होंने हूबहू मनमोहन सिंह की तरह बोलने, चलने और दिखने का प्रयास किया है। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है। इस फोटो में भी वह मनमोहन सिंह के जैसी हल्की नीली रंग की पगड़ी लगाए नज़र आ रहे हैं। फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का निर्देशन विजय रत्नाकर गुट्टे कर रहे हैं। यह फिल्म फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज़ होगी। आपको बता दें कि, मनमोहन सिंह एक बहुत बड़े अर्थशास्त्री और देश के प्रधानमंत्री रहे हैं जिन्होंने 2004 से लेकर 2014 तक यूपीए के शासन काल में देश की सेवा की है। इस फिल्म हंसल मेहता ने लिखा है और विजय गुट्टे अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं। 

Introducing @mathurarjun as #ShriRahulGandhi and @aahanakumra as #MsPriyankaGandhi in our movie #TheAccidentalPrimeMinister.🙏 @TAPMofficial #OathCeremony #2004 #VijayGutte #SunilBohra pic.twitter.com/UIgp7acoJN

— Anupam Kher (@AnupamPKher) June 27, 2018

यह भी पढ़ें: Teaser: एक लड़की को देखा तो...सोनम कपूर की सियापा लव स्टोरी

जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान कई फैसलों को दर्शाया जाने वाला है, जिसके चलते सभी को यह अपेक्षाएं हैं कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल की सरकार की जो गतिविधियां थी उनके बारे में और विस्तार से दर्शाया जाएगा।  

यह भी पढ़ें: सत्यमेव जयते Trailer: 56 इंच के जिगरवाले का भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ ‘धर्म युद्ध’

chat bot
आपका साथी