रणवीर सिंह को लेकर दीपिका पादुकोण ने पोस्ट डिलीट की, और रिश्ता...

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिल्म पद्मावत में अभी हाल ही में नजर आए थे। रणवीर सिंह जल्द फिल्म सिंबा में दिखेंगे जबकि दीपिका पादुकोण को विशाल भारद्वाज की फिल्म शुरू करनी है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Thu, 15 Mar 2018 01:35 PM (IST) Updated:Thu, 15 Mar 2018 01:35 PM (IST)
रणवीर सिंह को लेकर दीपिका पादुकोण ने पोस्ट डिलीट की, और रिश्ता...
रणवीर सिंह को लेकर दीपिका पादुकोण ने पोस्ट डिलीट की, और रिश्ता...

रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच इश्क वाला लव है और इस बात को दोनों ने कई बार सार्वजानिक रूप से ज़ाहिर भी किया है। रह रह कर उनकी शादी की ख़बरें आती हैं, जिसके कारण इस जोड़ी की रिलेशनशिप हमेशा सुर्ख़ियों में रहती है।

दोनों से जुड़ी एक नई ख़बर ये है कि हाल ही में दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के एक पोस्ट पर "Mine" लिखा लेकिन कुछ ही समय बाद उसे डिलीट कर दिया। अब इस बात को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वो शब्द किसी गलती से पोस्ट हो गया या दीपिका को उसे लेकर होने वाले बातों का डर लग गया। रणवीर सिंह ने वो पोस्ट उन्हें मिले एक अवॉर्ड को लेकर डाली थी। दीपिका और रणबीर कपूर के बीच पहले रिश्ते थे जो अब पर्सनली खत्म हो गए हैं और इन दिनों रणवीर सिंह के साथ उनकी अच्छी केमिस्ट्री देखी जाती है। अभी हाल ही में श्रीदेवी के निधन के पश्चात रणवीर सिंह के खास दोस्त अर्जुन कपूर से मिलने अनिल कपूर के घर जब रणवीर सिंह गए थे तब उनके साथ दीपिका पादुकोण भी मौजूद थे लेकिन इन दोनों को वहां पर एक साथ आते हुए देख मीडिया में अफरा तफरी मच गई जिसके चलते रणवीर सिंह ने एक अच्छे बॉयफ्रेंड के नाते दीपिका पादुकोण को सबके बीच से बचाते हुए वहां से लेकर गए अब देखना यह है कि यह दोनों अपने रिश्ते को सार्वजनिक सार्वजनिक करते हैं या नहीं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिल्म पद्मावत में अभी हाल ही में नजर आए थे। रणवीर सिंह जल्द फिल्म सिंबा में दिखेंगे जबकि दीपिका पादुकोण को विशाल भारद्वाज की फिल्म शुरू करनी है।

यह भी पढ़ें: Box Office पर इस हफ़्ते पड़ेगी Raid, जानिये कितना माल बरामद होगा

chat bot
आपका साथी