Joker: 'जोकर' नाम की तीन फ़िल्में, अलग कहानी-अलग भाषा और अलग अवॉर्ड्स

Joker टोड्ड फिलिप्स की फ़िल्म जोकर को 20 अप्रैल को ही अमेज़न पर स्ट्रीम किया गया है। लेकिन क्या आपको पता है इस नाम की दो फ़िल्में और हैं? आइए जानते हैं...

By Rajat SinghEdited By: Publish:Tue, 21 Apr 2020 08:50 PM (IST) Updated:Wed, 22 Apr 2020 08:29 AM (IST)
Joker: 'जोकर' नाम की तीन फ़िल्में, अलग कहानी-अलग भाषा और अलग अवॉर्ड्स
Joker: 'जोकर' नाम की तीन फ़िल्में, अलग कहानी-अलग भाषा और अलग अवॉर्ड्स

 नई दिल्ली, जेएनएन। रंग बिरंगी शक्ल और सर्कस में कलाबाजियां दिखाता जोकर। कमाल का किरदार है जोकर। ऊपर से बिलकुल रंगीला, लेकिन अंदर क्या है, कौन जानें? जोकर को लेकर पूरी दुनिया में अलग किस्म का क्रेज है। समय-समय पर इस क्रेज को फ़िल्ममेकर्स ने भुनाया है। कभी किरदार आया, तो कभी सिर्फ नाम आया। ऐसी एक फ़िल्म साल 2019 में आई 'जोकर'। इस फ़िल्म को ऑस्कर में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले और हिस्से आए दो अवॉर्ड्स। टोड्ड फिलिप्स के इस फ़िल्म को 20 अप्रैल को ही अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया है। लेकिन क्या आपको पता है, इस नाम की दो फ़िल्में और हैं? आइए जानते हैं इन तीनों फ़िल्मों के बारे में...

जोकर (2019)- साल 2019 में आई हॉलीवुड की 'जोकर' को खू़ब लोकप्रियता मिली। जोकर नाम की यह फ़िल्म, हॉलीवुड की एक दूसरी फ़िल्म डॉर्क नाइट के जोकर के किरदार से प्रभावित है। इस फ़िल्म को जमकर सराहा गया। जोकर का किरदार निभाने वाले योकिन फीनिक्स को इस फ़िल्म के लिए बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला। 

जोकर (2016)- जोकर नाम की एक फ़िल्म तमिल में भी बनी। इस फ़िल्म को राजू मुरूगन ने डायरेक्ट किया। इस फ़िल्म के कॉन्सेप्ट ने ख़ूब सुर्खियां बटोरी। इसमें गांव का एक शख्स खुद को भारत का राष्ट्रपति घोषित कर देता है। वह गांव में हो रहे प्रदर्शनों का लीडर बनता है। इसमें भी लीड एक्टर कई बार जोकर वेशभूषा पहनता है। फ़िल्म को बेस्ट फ़िल्म इन तमिल का नेशनल अवॉर्ड भी मिला। इसके अलावा दुनियाभर के कई फ़िल्म फेस्टिवल्स में भी दिखाई गई। 

जोकर (2012)- जोकर नाम की एक हिंदी फ़िल्म भी आई। साल 2012 में बनी इस फ़िल्म में अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में नज़र आए। फ़िल्म को फराह ख़ान के पति शिरीष कुंदर ने निर्देशित किया। हालांकि, यह फ़िल्म क्रिटिक्स का दिल नहीं जीत पाई। फ़िल्म को गोल्डन केला और घंटा अवॉर्ड्स जैसे नकारात्मक अवॉर्ड भी मिले। 

इन फ़िल्म के अलावा जोकर के ऊपर केंद्रित बैटमैन की कई सीरीज़ आई। साल 2008 में क्रिस्टोफर नोलन की फ़िल्म डॉर्क नाइट ने जोकर को लेकर खू़ब सुर्खियां बटोरी। इसके हिस्से भी ऑस्कर आवॉर्ड आया। वहीं, हिंदी में राज कपूर ने 'मेरा नाम जोकर' नाम की फ़िल्म बनाई। इस फ़िल्म में राज कपूर ने ही जोकर का किरदार निभाया। इस किरदार के लिए आज भी उन्हें याद किया जाता है। 

chat bot
आपका साथी