दो दिल मिल रहे हैं मगर छुपके छुपके, जानिये कौन हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स

इनकी तस्वीरों से ये साफ़ पता चल रहा है कि दोनों एक साथ मीडिया क्लिक्स के लिए भी तैयार हैं। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट ने यह भी कहा था कि ये दोनों शादी करने वाले हैं!

By Shikha SharmaEdited By: Publish:Sat, 05 Jan 2019 01:00 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jan 2019 10:31 AM (IST)
दो दिल मिल रहे हैं मगर छुपके छुपके, जानिये कौन हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स
दो दिल मिल रहे हैं मगर छुपके छुपके, जानिये कौन हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स

मुंबई। बॉलीवुड की कई फ़िल्मों में यह डायलॉग है कि प्यार छुपाए नहीं छुपता और यह सिर्फ डायलॉग ही नहीं बल्कि यह रियल लाइफ में भी कई हद तक सही है। अब भले ही ये बॉलीवुड सेलेब्स कितना भी छुपाए लेकिन, मीडिया की कैमरे वाली नज़र से ये बच नहीं सकते। दीपिका-रणवीर, रणबीर-कटरीना, रणबीर-आलिया... जैसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने अपने रिलेशनशिप के बारे में कभी कुछ नहीं कहा लेकिन, इनके डिनर डेट्स, मूवी डेट्स को मीडिया ने हमेशा अपने कैमरे में कैद किया है और ऐसे ही एक कपल हाल ही में स्पॉट हुए हैं।

ये कपल हैं एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर जो, बीती रात मुंबई के एक फेमस रेस्तरां में डिनर डेट पर स्पॉट किये गए। हालांकि, दोनों ने कभी एक दूसरे के रिलेशनशिप को स्वीकारा नहीं है मगर इन दिनों ये दोनों लगातार एक दूसरे के साथ नज़र आ रहे हैं। देखिये बीती रात इनके डिनर डेट की तस्वीरें-

यह भी पढ़ें: बर्थडे गर्ल दीपिका पादुकोण का यह सच जानकर दंग रह जाएंगे, पर ऐसा करने वाली अकेली नहीं

ब्लैक टी शर्ट और प्रिंटेड पैंट्स में फ़रहान और ब्लैक नेटेड टॉप और शॉर्ट्स में शिबानी को आप एक सतह रेस्तरां से निकलते हुए देख सकते हैं। यही नहीं दोनों इन दिनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के साथ की कई तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। यही सबूत है कि अब धीरे धीरे ये दोनों अपने रिलेशन को लोगों के सामने ला रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पिता बैडमिंटन प्लेयर और ससुर जी बिज़नसमैन, मिलिए दीपिका पादुकोण के सुसराल वालों से भी

इनकी तस्वीरों से ये साफ़ पता चल रहा है कि दोनों एक साथ मीडिया क्लिक्स के लिए भी तैयार हैं। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट ने यह भी कहा था कि अब फरहान और शिबानी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करने वाले हैं। फ़रहान के बच्चे भी अब शिबानी से घुल मिल गए हैं। कहा यह भी जा रहा है कि दोनों जल्दी ही शादी भी करने वाले हैं। दीपिका और रणवीर के वेडिंग रिसेप्शन पर भी दोनों एक साथ नज़र आए थे। 

 

View this post on Instagram

✨ @shibanidandekar ✨

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar) on Dec 30, 2018 at 1:44am PST

फरहान की फ़िल्मों की बात की जाए तो वो जल्द ही प्रियंका चोपड़ा के साथ फ़िल्म 'द स्काय इज़ पिंक' में नज़र आने वाले हैं, जिसे फरहान और प्रियंका प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। इस फ़िल्म में 'दंगल' गर्ल ज़ायरा वसिम भी मुख्य किरदार में होंगी।

chat bot
आपका साथी