Exclusive : कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के विवाद को लेकर यह क्या कह गईं Sunny Leone

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच चल रहे विवाद को लेकर पूछे गए सवाल पर सनी ने दिया एेसा जवाब।

By Rahul soniEdited By: Publish:Sat, 22 Apr 2017 05:53 PM (IST) Updated:Sat, 22 Apr 2017 05:53 PM (IST)
Exclusive : कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के विवाद को लेकर यह क्या कह गईं Sunny Leone
Exclusive : कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के विवाद को लेकर यह क्या कह गईं Sunny Leone

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच विवाद चल रहा है। इसके बारे में सबको मालूम है। लेकिन एक्ट्रेस सनी लियोन को तो इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने शॉकिंग जवाब दिया।

रईस की लैला मतलब सनी लियोन हालही में एक कार्यक्रम में पहुंची थी जहां उन्हें कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच चल रहे विवाद को लेकर सवाल का सामना करना पड़ा। दरअसल, सनी लियोन दोनों की अच्छी दोस्त मानी जाती हैं चूकिं वो उनके शो में जाती हैं। मीडिया ने सवाल किया कि, आप दोनों दोस्तों के बीच सुलह करवाने की कोशिश करेंगी? तो इस सवाल पर सनी का जवाब था कि, ''मुझे इन सब चीजों में मालूम नहीं है कि क्या चल रहा है। कौन क्या कर सकता है। कौन क्या करेगा। यह मेरी चिंता का विषय नहीं है।'' सनी लियोन की इस हाजिरजवाबी से वहा मौजूद मीडियाकर्मी भी दंग रह गए कि कितनी सफाई से इस सवाल से अपना पीछा छुड़ा लिया सनी ने।

यह भी पढ़ें: कपिल का शो खिसका और नीचे, अब सुनील के शो आने की आहट तेज़

आपको बता दें कि, सनी लियोन ने फिल्म 'रईस' में शाहरुख़ खान के साथ 'लैला मै लैला' गाने पर परफॉर्म किया था।

chat bot
आपका साथी