Exclusive : फिल्म ब्लू माउंटन में होंगे स्वर्गीय संगीतकार आदेश श्रीवास्तव के 2 गाने

फिल्म 'ब्लू माउंटन' छोटे बजट की है और फिल्म 7 अप्रैल को रिलीज हो रही है। खास बात यह है कि इसमें स्वर्गीय आदेश श्रीवास्तव के गाने सुनने को मिलेंगे।

By Rahul soniEdited By: Publish:Wed, 08 Mar 2017 02:54 PM (IST) Updated:Wed, 08 Mar 2017 03:05 PM (IST)
Exclusive : फिल्म ब्लू माउंटन में होंगे स्वर्गीय संगीतकार आदेश श्रीवास्तव के 2 गाने
Exclusive : फिल्म ब्लू माउंटन में होंगे स्वर्गीय संगीतकार आदेश श्रीवास्तव के 2 गाने

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। संगीतकार आदेश श्रीवास्तव की आखिरी फिल्म 'ब्लू माउंटन' में आदेश के दो गाने होंगे। इतना ही नहीं फिल्म के जरिए आदेश श्रीवास्तव की भतीजी माधवी श्रीवास्तव भी फिल्म में डेब्यू कर रही है। फिल्म से जुड़े कार्यक्रम में इस बात का खुलासा मंगलवार को हुआ।

स्वर्गीय आदेश श्रीवास्तव का संगीत अब फिल्म 'ब्लू माउंटन' में भी 2 गानों के माध्यम से सुनने मिलने वाला है। इस फिल्म के लिए आदेश श्रीवास्तव ने 2 गानों का संगीत दिया था। इसके बाद उनका अचानक देहांत हो गया। इसलिए यह उनकी आखिरी फिल्म बतौर संगीतकार साबित होनेवाली है। इस फिल्म के माध्यम से आदेश की भतीजी माधवी का भी बॉलीवुड में डेब्यू हो रहा है। इस बारे में बताते समय माधवी श्रीवास्तव भावुक हो गई। उन्होंने कहा कि, 'यह फिल्म मेरे लिए इसलिए भी खास है कि इस फिल्म में आदेश अंकल का संगीत भी है। वही इस फिल्म के जरिए मेरा बॉलीवुड में डेब्यू हो रहा है। मैं इस फिल्म में एक एंकर की भूमिका में नजर आउंगी, जो कि एक रियलिटी शो होस्ट कर रही होंगी।' इस फिल्म में रणवीर शौरी और ग्रेसी सिंह की भी मुख्य भूमिका है। फिल्म रियलिटी शो के जरिये रातों रात स्टार बनने का सपना देखने वाले बच्चों की कहानी है। इस फिल्म के जरिए समाज को यह संदेश देने का प्रयत्न किया गया है कि माता पिता को अपने बच्चों को उनके टैलेंट के अनुसार प्रोत्साहन देना चाहिए। यह नहीं की भेड़चाल जो हो रहा है उसी में जाने पर जोर देना चाहिए। 

ज़ोया-गौरी को तो जानते हैं... पर क्या ये पता है, कौन हैं भारतीय सिनेमा की पहली Woman Director

फिल्म 'ब्लू माउंटन' छोटे बजट की है और फिल्म 7 अप्रैल को रिलीज हो रही है। खास बात यह है कि इसमें स्वर्गीय आदेश श्रीवास्तव के गाने सुनने को मिलेंगे।

chat bot
आपका साथी