Exclusive : इस मामले में प्रियंका चोपड़ा और सोनाक्षी सिन्हा से बेहतर कोई नहीं - अमायरा दस्तूर

मायरा दस्तूर इन दिनों साउथ की फिल्मों में भी काम कर रही हैं। सैफ के साथ उनकी फिल्म 'कालाकांडी' का ट्रेलर जल्द रिलीज़ होगा।

By Rahul soniEdited By: Publish:Mon, 03 Apr 2017 01:37 PM (IST) Updated:Mon, 03 Apr 2017 01:44 PM (IST)
Exclusive : इस मामले में प्रियंका चोपड़ा और सोनाक्षी सिन्हा से बेहतर कोई नहीं - अमायरा दस्तूर
Exclusive : इस मामले में प्रियंका चोपड़ा और सोनाक्षी सिन्हा से बेहतर कोई नहीं - अमायरा दस्तूर

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। अमायरा दस्तूर फिल्म 'कालाकांडी' में छोटे नवाब सैफ अली ख़ान के साथ नजर आएंगी। एक डेनिम जींस ब्रांड के प्रमोशन पर पहुंची अमायरा ने प्रियंका चोपड़ा और सोनाक्षी सिन्हा को इस मामले में सबसे बेहतर बताया।

फिल्म 'कालाकांडी' में सैफ अली ख़ान के साथ पहली बार एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर नज़र आएंगी। एक डेनिम जींस ब्रांड के प्रमोशन पर पहुंची अमायरा ने बताया कि, ''प्रियंका चोपड़ा और सोनाक्षी सिन्हा डेनिम में अच्छी लगती हैं। मुझे लगता है प्रियंका और सोनाक्षी जींस पहनती हैं। यह ट्रेंड भी कर रहा है। जींस मेरी भी पसंदीदा ड्रेस है। इसे कोई भी पहन सकता है जिसे पहनना भी आसान होता है।'' इस अवसर पर फिल्म के बारे में बात करते हुए अमायरा ने बताया, ''फिल्म पूरी हो चुकी है। एडिटिंग भी हो गई है। अब ट्रेलर कभी भी लॉन्च किया जा सकता है। अमायरा ने कहा सैफ के साथ काम करने में बहुत अच्छा लगा।''

Exclusive : तमिल का सिर्फ एक शब्द आता है बोलना, फिर भी काजोल का तमिल फिल्म में एेसा है Role

आपको बता दें कि, अमायरा दस्तूर इन दिनों साउथ की फिल्मों में भी काम कर रही हैं। सैफ के साथ उनकी फिल्म 'कालाकांडी' का ट्रेलर जल्द रिलीज़ होगा। 

chat bot
आपका साथी