'दुर्गावती' की शूटिंग के दौरान पर्यावरण अभियान से जुड़ीं भूमि पेडनेकर, प्लास्टिक के ख़िलाफ़ जागरूकता संदेश

Bhumi Joins Campaign Against Plastic भूमि के पर्यावरण संबंधी गतिविधियों में भाग लेने की वजह से स्थानीय प्रशासन ने दुर्गावती की शूटिंग को मैनेज करने वाली टीम से संपर्क किया था।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 02 Mar 2020 02:38 PM (IST) Updated:Mon, 02 Mar 2020 07:58 PM (IST)
'दुर्गावती' की शूटिंग के दौरान पर्यावरण अभियान से जुड़ीं भूमि पेडनेकर, प्लास्टिक के ख़िलाफ़ जागरूकता संदेश
'दुर्गावती' की शूटिंग के दौरान पर्यावरण अभियान से जुड़ीं भूमि पेडनेकर, प्लास्टिक के ख़िलाफ़ जागरूकता संदेश

नई दिल्ली, जेएनएन। भूमि पेडनेकर एक सामाजिक रूप से जागरूक अभिनेत्री हैं, जो पर्यावरण के मुद्दों पर जागरूकता लाने के लिए हमेशा अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। भूमि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए एक कैंपेन चला रही हैं, जिसका नाम है 'क्लाइमेट वॉरियर'।

इस कैंपेन के माध्यम से वह लगातार जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण को बचाने के लिए अपनी आवाज उठाती हैं। भूमि भोपाल में फिल्म दुर्गावती की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान वे प्लास्टिक पर रोक लगाने वाली पहल से काफी प्रभावित हुईं। प्लास्टिक पर रोक लगाने के इस पहल का भूमि ने समर्थन किया और इसे लेकर वे सामने आईं। उन्होंने शहर के प्लास्टिक दान केंद्र और भोपाल नगर निगम को इस काम के लिए सराहा और उन्हें बधाइयां भी दी।

भूमि के पर्यावरण संबंधी गतिविधियों में भाग लेने की वजह से स्थानीय प्रशासन ने दुर्गावती की शूटिंग को मैनेज करने वाली लोकल टीम से संपर्क किया था, जिसके बाद भूमि बोट क्लब में हुए वेस्ट टू आर्ट कार्यक्रम का हिस्सा बनीं। बता दें कि भोपाल में वेस्ट टू आर्ट अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य शहर के लोगों को प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाना है। इस अभियान के जरिए लोगों को प्लास्टिक की खपत और प्रदूषण को रोकने के लिए जागरूक करती है।

इस अभियान की शुरुआत प्लास्टिक दान केंद्र और भोपाल नगर निगम द्वारा की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस अभियान से पर्यावरण संरक्षण पर लोगों में और ज्यादा जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी। भोपाल के कई जगहों पर सैकड़ों किलोग्राम बेकार प्लास्टिक से एक अनूठी कला के टुकड़े को प्रदर्शित किया गया है। प्लास्टिक दान केंद्र ने इस पहल की शुरुआत की है, जो कला के माध्यम से प्लास्टिक के खतरे को रोकने के लिए शक्तिशाली संदेश देती है।

बताते चलें कि दुर्गावती का निर्देशन जी अशोक कर रहे हैं। यह हॉरर-थ्रिलर फ़िल्म दक्षिण भारतीय फ़िल्म भागमती का आधिकारिक रीमेक है, जिसमें अनुष्का शेट्टी ने फीमेल लीड रोल निभाया था। भूमि इस फ़िल्म में एक आईएएस अधिकारी के रूप में दिखाई देंगी।

chat bot
आपका साथी