दिलीप कुमार ने दुआओं के लिए दिया धन्यवाद, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।

By Pratibha Kumari Edited By: Publish:Mon, 18 Apr 2016 05:50 PM (IST) Updated:Mon, 18 Apr 2016 06:05 PM (IST)
दिलीप कुमार ने दुआओं के लिए दिया धन्यवाद, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

मुंबई, आइएएनएस। दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्हें मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। दिलीप कुमार ने ट्विटर पर अपनी सेहत की जानकारी साझा करने के साथ ही दुआओं के लिए धन्यवाद दिया है।

प्रत्यूषा और जिया खान सुसाइड केस की ये पांच समानताएं चौंका देंगी आपको

93 वर्षीय अभिनेता को सांस लेने में तकलीफ के कारण 16 अप्रैल को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो के मैनेजर मुर्शीद खान ने कहा, 'दिलीप सर अब ठीक हैं। सभी जांच रिपोर्ट भी सामान्य हैं। डॉक्टरों से इजाजत मिलने पर संभवत: उन्हें मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।'

कपूर फैमिली के इस चिराग को अब तक मिली सिर्फ नाकामी!

इसके पहले ट्विटर पर दिलीप कुमार ने लिखा, 'खुदा की मेहरबानी से बेहतर महसूस कर रहा हूं। आप सभी की दुआओं और स्नेह के लिए धन्यवाद।' इस ट्वीट के साथ दिलीप कुमार की एक तस्वीर भी साझा की गई है। इसमें वह मुस्कुराते दिख रहे हैं। दिलीप कुमार ने अपने छह दशक लंबे करियर में 'देवदास', 'मुगल-ए-आजम', 'गंगा जमुना', 'राम और श्याम' और 'कर्मा' जैसी फिल्में की हैं। उन्हें 1998 में दादा साहेब फाल्के अवार्ड और 2015 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था।

chat bot
आपका साथी