बिपाशा बसुु ऐसे भी निभा रही हैं एक अच्‍छी पत्‍नी होने की जिम्‍मेदारी

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादीशुदा जिंदगी अब तक काफी अच्‍छी चल रही है और ऐसा लग रहा है कि आगे भी सब कुछ अच्‍छा ही होने वाला है।

By Pratibha Kumari Edited By: Publish:Wed, 24 Aug 2016 12:25 PM (IST) Updated:Wed, 24 Aug 2016 12:47 PM (IST)
बिपाशा बसुु ऐसे भी निभा रही हैं एक अच्‍छी पत्‍नी होने की जिम्‍मेदारी

मुंबई (जेएनएन)। लगता है फाइनली बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का हनीमून पीरियड खत्म हो गया है, तभी तो अब दोनों अपने काम पर फोकस करने लगे हैं। पत्नी होने के नाते बिपाशा तो करण को काम दिलाने में मदद करने की कोशिश भी कर रही हैं, क्योंकि एक बार फिर चर्चा है कि वो फिल्मेकर्स को अपने पति का नाम सुझा रही हैं।

होने वाला है बड़ा धमाका, शाहरुख और कंगना पहली बार करने जा रहे हैं साथ काम!

इस बार बिपाशा, मिलिप झावेरी की अगली फिल्म में करण को कास्ट किए जाने पर जोर दे रही हैं, यह फिल्म हाल ही में उन्हें ऑफर हुई थी। हालांकि बिपाशा ने इस तरह की खबरों से इंकार कर दिया है। मगर सच में ऐसा है तो ये बात माननी पडेगी कि बिपाशा इस तरह भी एक अच्छी पत्नी होने की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं। दोनों काफी लंबे समय से पर्दे से गायब हैं।

फिर दिखेगी 'मुन्नी' और 'बजरंगी भाईजान' की जोड़ी, फिल्म का नाम देख चौंक जाएंगे!

पिछले साल बिपाशा और करण दोनों एक साथ हॉरर फिल्म 'अलोन' में साथ काम करते नजर आए थे और इस दौरान ही उनके बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि उन्होंने हमेशा के लिए एक दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लिया। हालांकि करीब एक साथ तक अफेयर की अटकलों के बाद इस साल की शुरुआत में उन्होंने अपने प्यार का ऐलान करते हुए शादी करने के फैसले से अवगत कराया।

chat bot
आपका साथी