धर्मेंद्र क्यों अपने करियर के अहम पड़ाव पर छोड़ने वाले थे फिल्म इंडस्ट्री, जानिए खुद धर्मेंद्र से

यमला पगला दीवाना फिर से 31 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Thu, 30 Aug 2018 06:52 PM (IST) Updated:Fri, 31 Aug 2018 12:45 PM (IST)
धर्मेंद्र क्यों अपने करियर के अहम पड़ाव पर छोड़ने वाले थे फिल्म इंडस्ट्री, जानिए खुद धर्मेंद्र से
धर्मेंद्र क्यों अपने करियर के अहम पड़ाव पर छोड़ने वाले थे फिल्म इंडस्ट्री, जानिए खुद धर्मेंद्र से

रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबईl मशहूर फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने मुंबई में जागरण डॉट कॉम के साथ हुई विशेष बातचीत में कहा कि फिल्म फूल और पत्थर की शूटिंग के दौरान फिल्म के निर्देशक ओ पी रल्हन द्वारा कठोर शब्दों का प्रयोग किए जाने के कारण उनके आत्म सम्मान को इतनी ठेस लगी थी कि उन्होंने उस फिल्म को तीन दिन तक शूट की थी लेकिन इसके बावजूद वह फिल्म की शूटिंग छोड़कर जाने लगे थेl 

धर्मेंद्र ने आगे कहा कि ओ पी रल्हन किसी को भी सम्मान नहीं देते थे और न ही सम्मानपूर्वक भाषा में बात करते थेl जिसके बाद उन्होंने ओ पी रल्हन से कहा भी कि अगर उनके स्वाभिमान को जरा भी ठेस पहुंची, तो वह इस फिल्म को सदा के लिए छोड़ देंगेl उन्होंने घर आकर अपनी मां से यह कहा भी कि चलो पंजाब वापस चलते हैं, अब यहां नहीं रहना चाहिएl उसके बाद फिल्म निर्देशक ओ पी रल्हन सामान्य हुए और मेरी बातों के कारण उन्हें झुकना पड़ाl अन्यथा वह सदा उलटी भाषा का प्रयोग कर बात किया करते थेl फिल्म फूल और कांटे धर्मेंद्र के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी और उसके बाद उन्होंने कभी भी फिल्म इंडस्ट्री में मुड़ कर पीछे नहीं देखाl धर्मेंद्र जल्द फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से में नजर आएंगेl इस फिल्म में उनके अलावा दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल की भी अहम भूमिका हैl फिल्म 31 अगस्त को रिलीज होने वाली हैl नवनीत सिंह के निर्देशन में बनी यमला पगला दीवाना फिर से इस सीरीज़ का तीसरा भाग है। धर्मेद्र ने अपने दोनों बेटों सनी और बॉबी देओल के साथ पहली बार यमला पगला दीवाना के नाम से 2011 में फिल्म रिलीज़ की थी। फिल्म का टाइटल 1975 में आई धर्मेन्द्र की ही फिल्म प्रतिज्ञा के एक गाने से लिया गया। समीर कर्णिक ने उसका निर्देशन किया था । उसके दो साल बाद दूसरा भाग बना, जिसके निर्देशक संगीत सीवन थे और ये तीसरा भाग है। फिल्म में कृति खरबंदा, असरानी और सतीश कौशिक भी हैं। एक गाने में रेखा, शत्रुघ्‍न सिन्हा, सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा को भी गेस्ट के तौर पर देखा जा सकता है।  

यह भी पढ़ें: मणिकर्णिका की डायरेक्टर नहीं बनी हैं कंगना रनौत

फिल्म के बारे में एक खास बात बताते चलें कि, इसका गाना 'रफ़्ता रफ़्ता' रिलीज़ हाल ही में रिलीज किया गया जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। साल 1973 में आई फिल्म 'कहानी किस्मत की' के इस गाने को फिर से बनाया गया है। पुराना गाना धर्मेंद्र और रेखा पर फिल्माया गया था और उसे किशोर कुमार ने गाया था। साथ में रेखा ने भी साथ दिया था। रेखा नए गाने में भी है वो भी धर्मेंद्र के साथ लेकिन अंदाज़ एकदम जुदा है। गाने के शुरू में आपको धर्मेद्र , सलमान खान के दबंग वाले डायलॉग बोलते नज़र आएंगे तो सलमान धर्मेंद्र के। सोनाक्षी की एंट्री ओ मेरी महबूबा (धर्मवीर) गाने से होती है और वो फिर अपने पापा के साथ आ कर ओ मेरे सोना रे (तीसरी मंजिल ) पर परफॉर्म करती हैं। रेखा की एंट्री सलाम ए इश्क़ (मुकद्दर का सिकंदर) गाने से होती है और इस बार धर्मेद्र और सलमान का अंदाज़ भी कमाल होता है। गाने के अंत में सनी और बॉबी भी गाने में शामिल होते हैं।

यह भी पढ़ें: इम्तियाज़ की लैला को लेडी शाहरुख़ खान क्यों बनना है, ये है वजह

chat bot
आपका साथी