Dharmendra: धर्मेंद्र ने जन्मदिन के अगले दिन शेयर की खास तस्वीर, इस अंदाज में फैंस का किया शु​क्रिया

आपको बात दें कि धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत साल 1960 में अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से की थी। इसके बाद फिल्म फूल और पत्थर ने उन्हें दर्शकों के बीच एक एक्शन हीरो की पहचान दिलाई और शोले ने उन्हें सुपरस्टार बनाया।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Fri, 09 Dec 2022 10:25 AM (IST) Updated:Fri, 09 Dec 2022 10:25 AM (IST)
Dharmendra: धर्मेंद्र ने जन्मदिन के अगले दिन शेयर की खास तस्वीर, इस अंदाज में फैंस का किया शु​क्रिया
Photo Credit : Dharmendra Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र ने कल अपना 87वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस खास मौके पर उनके परिवार, बॉलीवुड स्टार्स और फैंस ने उन्हें जमकर बधाई दी। हर किसी ने धर्मेंद्र संब बताए खूबसूरत पलों की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उन्हें विश किया। इस मौके पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी से लेकर, दोनों बेटे बॉबी दोओल, सनी देओल पोते करण दोओल और बेटियों ने प्यार भरे नोट के साथ विश किया। वहीं धर्मेंद्र के घर के बाद हजारों फैंस उन्हें विश करने के लिए पहुंचे थे। ऐसे में एक्टर ने भी अपने कद्रदानों को निराश नहीं किया और उनके साथ केक काटकर उनका दिन बनाया। वहीं अब धर्मेंद्र ने अपने सभी फैंस के एक प्यारी सी तस्वीर के साथ धन्यवाद कहा।

धर्मेंद्र ने फैंस का किया शुक्रिया

धर्मेंद्र ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वो केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। उनके आस-पास काफी सारे फूल के गुलदस्ते रखे नजर आ रहे हैं। वहीं एक्टर चॉक्लेट केक को काटते हुए बेहद खूश दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ग्रे कलर की लॉन्ग जैकेट, ब्लैक कलर की पैंट और एक स्टाइलिश कैप पहनी हुई है। इस तस्वीर में धर्मेंद्र काफी क्यूट नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जी जान से शुक्रिगुजार हूं... आपके प्यार आपकी दुआओं के लिए...।' इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही उन्हें अभी भी विश करते नजर आ रहे हैं।

परिवार के लोगों ने दी थी बधाई

आपको बता दें कि धर्मेंद्र के जन्मदिन पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने उन्हें प्यार भरा संदेश लिखकर विश किया था। उन्होंने एक्टर संग तस्वीर शेयर कर लिखा था, 'आज अपने प्यारे धरम जी के जन्मदिन पर मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रही हूं। मैं दुआ करती हूं कि उनका जीवन हमेशा खुशियों और आनंद से भरा रहे। साथ ही उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं! मैं प्रार्थना करती हूं कि आज और हमारे जीवन के हर दिन मैं उनके साथ रहूं। मेरे जीवन के प्यार को जन्मदिन की शुभकामनाएं।' वहीं उनके पोते करण देओल ने दादा संग तस्वीर शेयर कर दिखा था, 'हम सौभाग्यशाली हैं कि हम आपके बेटे और पोते हैं। हैप्पी बर्थडे बड़े पापा।' सनी ने भी अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी थी।

chat bot
आपका साथी