दीपिका पादुकोण सिंह ने खोला राज़, ये है उनकी ज़िंदगी का Best Moment

दीपिका पादुकोण ने अभी पिछले महीने रणवीर सिंह के साथ शादी की हैl वह जल्द फिल्म निर्देशिक मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में काम करती नजर आएंगीl

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Mon, 31 Dec 2018 05:40 PM (IST) Updated:Wed, 02 Jan 2019 04:05 PM (IST)
दीपिका पादुकोण सिंह ने खोला राज़, ये है उनकी ज़िंदगी का Best Moment
दीपिका पादुकोण सिंह ने खोला राज़, ये है उनकी ज़िंदगी का Best Moment

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में उनके शादी से जुड़े सबसे यादगार पल के बारे में बतायाl इस बारे में दीपिका पादुकोण कहती हैं कि उनकी शादी से जुड़े हुए कई पल उन्हें यादगार रहने वाले हैं जिसमें उनकी मां का उनका कन्यादान करने वाला पल भी शामिल हैl

इस बारे में बताते हुए दीपिका पादुकोण कहती हैं,'मेरी शादी के कई यादगार पल है। जिसमें मेरी मां मेरा कन्यादान कर रही है, वह भी शामिल है। इसके अलावा जिस दिन मैं मेहंदी लगा रही थीl उसी दिन मेहंदी लगाते ही सूरज का उगना भी मेरे लिए बहुत ही खास क्षणों में से रहने वाला है। रणवीर और मेरा सूर्य के साथ एक अलग रिश्ता है हम दोनों को भी सूर्य पसंद है। सब कुछ एकदम उत्तम रहा है। हमारा एक भी बैग नहीं खोयाl हमारे किसी भी मेहमान की फ्लाईट नहीं छूटी। सब कुछ अपने जगह पर था।

दीपिका ने बताया कि 15 नवंबर को जब आनंद करज की रस्म पूरी हुई। वहां पर एक नाव खड़ी थी, जो मुझे और रणवीर सिंह को होटल वापस लेकर जाने के लिए खड़ी थी। सूरज अस्त हो रहा था और यह पहली बार था कि जब हम हमारी शादी के समय अकेले थे। उस समय हमने हमारे सबसे पसंदीदा गाने पूरी आवाज के साथ सुने और ऐसा लगा जैसे हम सूरज में कहीं खो गएl गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने अभी पिछले महीने रणवीर सिंह के साथ शादी की हैl वह जल्द फिल्म निर्देशिक मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में काम करती नजर आएंगीl

यह भी पढ़ें: पति रणवीर को लेकर दीपिका ने कह दी बड़ी बात, 13 की उम्र में हुआ प्यार

chat bot
आपका साथी