Deepika Padukone स्टारर फ़िल्म 'पठान' पर जल्द शुरू हो सकता है काम, शाहरुख़ ख़ान की वापसी की चर्चा

ख़बर आई है कि दीपिका पादुकोण पठान नाम की फ़िल्म कर रही हैं। इस फ़िल्म के साथ शाहरुख़ ख़ान भी वापसी करने को तैयार हैं। कुछ नए अपडेट्स भी सामने आए हैं।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 02:16 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 02:34 PM (IST)
Deepika Padukone स्टारर फ़िल्म 'पठान' पर जल्द शुरू हो सकता है काम, शाहरुख़ ख़ान की वापसी की चर्चा
Deepika Padukone स्टारर फ़िल्म 'पठान' पर जल्द शुरू हो सकता है काम, शाहरुख़ ख़ान की वापसी की चर्चा

नई दिल्ली, जेएनएन। दीपिका पादुकोण इस वक्त एक के बाद कई फ़िल्में कर रही हैं।  कबीर ख़ान की फ़िल्म '83' बनकर तैयार हो गई है। इसे अब तक रिलीज़ भी कर दिया जाना चाहिए था, लेकिन कोरोना वायरस की वज़ह से दिसंबर तक टाल दिया गया है। इसके अलावा हाल ही में दीपिका ने प्रभास के साथ भी एक नई फ़िल्म की घोषणा की है। इस बीच ख़बर आई है कि दीपिका पादुकोण 'पठान' नाम की फ़िल्म कर रही हैं। इस फ़िल्म के साथ शाहरुख़ ख़ान भी वापसी करने को तैयार हैं।  अब इस फ़िल्म से जुड़ी कुछ नए अपडेट्स सामने आई हैं। 

टाइम्स नाउ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख़ ख़ान को इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट सुनाई जा चुकी है। वह उसे पसंद भी कर चुके हैं। वहीं, सिद्धार्थ आनंद निर्देशित करने जा रहे हैं। सिद्धार्थ इससे पहले बचना ऐ हसीनों और वॉर जैसी फ़िल्में बना चुके हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक, यह फ़िल्म इस साल नवंबर में फ्लोर पर होगी। फ़िल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। वीडियो कॉल्स के जरिए प्लानिंग की जा रही है। रिपोर्ट की मानें, तो साल के अंत में शाहरुख़ फ़िल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

इसे भी पढ़िए- Deepika Padukone से पहले अंकिता लोखंडे को इस फिल्म में मिला था ऑफर, इसलिए नहीं बनी बात

कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी थी कि यश राज बैनर के तले बनी रही पठान नाम की फ़िल्म के साथ दीपिका और शाहरुख़ को जोड़ी एक साथ नज़र आने वाली है। काफी भावात्मक रोल है। इस वज़ह से दीपिका ने पठान को साइन किया है। अगर ऐसा होता है, तो  'हैप्पी न्यू ईयर' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी मूवी के बाद एक बार फिर दीपिका और शाहरुख़ ख़ान की जोड़ी नज़र आएगी। हालांकि, अभी तक किसी की तरफ़ से कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। 

आपको बता दें कि शाहरुख़ ख़ान आखिरी बार आनंद एल राय की फ़िल्म ज़ीरो में नज़र आए थे। वहीं, दीपिका पादुकोण की लास्ट फ़िल्म छपाक इसी साल रिलीज़ हुई थी। इसे मेघना गुलजार ने निर्देशित किया था। अब देखना है कि फैंस को कब यह जोड़ी देखने को मिलती है। 

chat bot
आपका साथी