Ranbir kapoor और Deepika Padukone को साथ ले आई Karan Johar की पार्टी, देखें वीडियो

करण जल्द ही अपनी फिल्म ‘तख्त’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट रणवीर सिंह अनिल कपूर भूमि पेडनेकर ज्हान्वी कपूर और विक्की कौशल साथ नज़र आने वाले हैं।

By Ifat QureshiEdited By: Publish:Sun, 28 Jul 2019 12:49 PM (IST) Updated:Sun, 28 Jul 2019 12:49 PM (IST)
Ranbir kapoor और Deepika Padukone को साथ ले आई Karan Johar की पार्टी, देखें वीडियो
Ranbir kapoor और Deepika Padukone को साथ ले आई Karan Johar की पार्टी, देखें वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर भी आम लोगों की तरह वीकेंड एंजॉय करने में विश्वास रखते हैं, जिसके चलते करण ने अपने घर में अपने करीबी दोस्तों के लिए एक पार्टी रखी थी। करण की इस लेट नाईट पार्टी में कई बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस और डायरेक्टर मस्तीभरे अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं।

करण जौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है जिसमें बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के साथ बॉलीवुड के एक्स कपल दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर भी नज़र आ रहे हैं। इस लेट नाइट पार्टी वीडियो में हर कोई पार्टी को पूरी तरह एंजॉय करते नज़र आ रहा है।

यह भी पढ़ें:  Miami Vacations: पार्टी में Priyanka Chopra और Nick jonas कुछ ऐसे रोमांटिक अंदाज में आए नज़र

 

View this post on Instagram

Saturday night vibes

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on Jul 27, 2019 at 12:17pm PDT

करण की हाउस पार्टी में शाहिद कपूर अपनी वाईफ मीरा कपूर के साथ पहुंचे थे।आपको बता दें कि बॉलीवुड के टेलेंटेड एक्टर विक्की कौशल पार्टी में सोफा छोड़कर जमीन पर बेठे हुए थे। वरूण धवन ने इस पार्टी में अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शिरकत की थी। सिर्फ एक्टर ही नही बॉलीवुड की जानी मानी डायरेक्टर ज़ोया अख्तर भी इस पार्टी को पूरी तरह एंजॉय करती दिखीं।

.0

 

View this post on Instagram

#deepikapadukone in her new hairstyle at #karanjohar house party

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on Jul 27, 2019 at 7:59pm PDT

वीडियो की शुरूआत में दीपिका पादुकोण ब्लेक लेदर ड्रेस में पोज़ करती नजर आ रही हैं इस पार्टी में दीपिका का खूबसूरत लुक काफी जच रहा है। पार्टी में रणवीर सिंह और आलिया की कमी साफ तौर पर नज़र आई। आपको बता दें कि रणवीर फिलहाल फिल्म ‘83’ और आलिया फिल्म ‘सड़क 2’ की शूटिंग में बिजी चल रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जल्द ही अपनी फिल्म ‘तख्त’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर, ज्हान्वी कपूर और विक्की कौशल साथ नज़र आने वाले हैं।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी