Deepika Padukone के बाद अब आलिया भट्ट को पसंद आया ये सिंगर, इंस्टाग्राम पर शेयर किया फोटो

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट की पसंद कुछ चीजों में मिलती-जुलती हुई है। फिर चाहे वो ट्रेंडिंग ड्रेस की बात हो या म्यूजिक प्ले लिस्ट की। दोनों की पसंद अक्सर सोशल मीडिया पर मिली-जुली नजर आती है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 03:03 PM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 03:03 PM (IST)
Deepika Padukone के बाद अब आलिया भट्ट को पसंद आया ये सिंगर, इंस्टाग्राम पर शेयर किया फोटो
Deepika Padukone and Alia Bhatt liked Song 'Peaches' of Justin Bieber. photo source @Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट की पसंद कुछ चीजों में मिलती-जुलती हुई है। फिर चाहे वो ट्रेंडिंग ड्रेस की बात हो या म्यूजिक प्ले लिस्ट की। दोनों की पसंद अक्सर सोशल मीडिया पर मिली-जुली नजर आती है।

बुधवार 31 मार्च को दीपिका पादुकोंण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो अपने फेवरेट सॉन्ग और अपनी म्यूजिक प्ले लिस्ट के बारें में बता रही हैं। वीडियो में वो बोल रही हैं कि ‘मैं बहुत ही अच्छी डीजे हूं और मैं तुम्हें अपने प्ले लिस्ट दिखाती हूं, नहीं, मैं अपनी प्ले लिस्ट को लेकर काफी पजेसिव हूं। वीडियो वो अपने फेवरेट सॉन्ग को बजाने की पूछती हैं’ और फिर वो जस्टिन बीबर का सॉन्ग ‘पीचिस’ प्ले करती हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अभिनेत्री ने कैप्शन लिखा, ‘आप इस सॉन्ग को सुन रहे हैं....?!’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

वहीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी बुधवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जस्टिन बीबर के सॉन्ग ‘पीचिस’ को सुनते हुए एक स्क्रीन शॉर्ट शेयर किया है और एक बार फिर से दोनों के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इन दिनों अभिनेत्री आलिया भट्ट एक्टर रणवीर कपूर को डेट कर रही हैं। इससे पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर कपूर ने एक दूसरे को डेट किया था। लेकिन बाद में अभिनेत्री दीपिका पादुकोंण ने अभिनेता रणवीर सिहं से शादी कर ली थी।

वहीं अगर बात दीपिका के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही ‘पठान’ में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गईं थी। जो इंस्टाग्राम और ट्विटर पर तेजी से वायरल हुई थीं। अभिनेत्री को आखिरी बार बड़े पर्दे पर मेघना गुलजार की फिल्म ‘छपाक’ में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने एक एसिड अट्रैक सर्वाइवर की भूमिका निभाई है।

अगर बात आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल बैक टू बैक की फिल्म में नजर आने वाली हैं। वो जल्द ही मोस्टअवेटेड फिल्म ‘आरआरआर’ में अहम सीता का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा वो संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशत फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में भी लीड किरदार में दिखाई देंगी। साथ ही वो अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में अपने बॉयफ्रेंड रणवीर कपूर, अमिताभ बच्चन और साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के साथ नजर आने वाली हैं।

chat bot
आपका साथी