Dance India Dance 7: प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर ने एक साथ की शूटिंग, तस्वीरें हुई वायरल

Dance India Dance 7 करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा जोनास फिलहाल डांस इंडिया डांस के सेट पर हैl इस शो के लिए एक साथ शूटिंग कर रहे है।

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Wed, 25 Sep 2019 08:42 PM (IST) Updated:Thu, 26 Sep 2019 01:01 PM (IST)
Dance India Dance 7: प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर ने एक साथ की शूटिंग, तस्वीरें हुई वायरल
Dance India Dance 7: प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर ने एक साथ की शूटिंग, तस्वीरें हुई वायरल

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा दोनों एक साथ डांस इंडिया डांस के मंच पर नजर आएंगीl दोनों की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल होना शुरू हो गए हैंl दोनों ने मुंबई के फिल्मसिटी में रियलिटी शो डांस इंडिया डांस की एक साथ शूटिंग की हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के फैन्स के बीच इस बात को लेकर बहस शुरू हो गई है कि दोनों में सबसे खूबसूरत कौन लग रहा हैं?

करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा जोनास फिलहाल डांस इंडिया डांस के सेट पर हैंl इस शो के लिए एक साथ शूटिंग कर रहे हैं। दोनों एक्ट्रेस एक दूसरे की प्रतिस्पर्धी रही हैं और निश्चित रूप से दोनों का एक विस्तृत और दिलचस्प इतिहास भी है।

 

View this post on Instagram

Gorgeousness #KareenaKapoor on the sets of #DID today ♥️😍♥️😍 #Instalove #ManavManglani #KareenaKapoorKhan #instafashion #wednesday

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on Sep 25, 2019 at 2:22am PDT

दोनों अपने बीच के विवादों और मुद्दों को पीछे छोड़ आगे बढ़ गई हैl इन दो एक्ट्रेस पर एक नज़र डालें, तो दोनों इस मौके पर अल्ट्रा ग्लैमर्स अवतार में नजर आई। यह तय करना लगभग असंभव है कि दोनों में से कौन अधिक सुंदर या अधिक ग्लैमर्स लग रहा है।

 

View this post on Instagram

Video Of The Day!!!!😘😘😘😘😘 #priyankachoprajonas and #kareenakapoorkhan poses today at a reality show in mumbai

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on Sep 25, 2019 at 7:02am PDT

प्रियंका चोपड़ा जहां डांस इंडिया डांस के सेट पर अपनी अगली फिल्म द स्काई इज पिंक के प्रचार के लिए आई थींl वहीं इस शो को करीना कपूर जज कर रही हैंl इसके चलते दोनों एक साथ नजर आई हैंl करीना और प्रियंका दोनों की शादी हो चुकी हैंl करीना ने जहां सैफ अली खान से शादी की हैl वहीं प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास से शादी कर ली हैंl 

यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha Ramayan Controversy: मालदीव में छुट्टियां मना रही सोनाक्षी सिन्हा की ग्लैमरस तस्वीरें हुई वायरल

द स्काई इज पिंक में प्रियंका चोपड़ा के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम की भी अहम भूमिका हैl इस फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया हैंl इस मौके पर दोनों भी एक्ट्रेस ने एक दूसरे के साथ फोटो भी खिंचवाए हैंl करीना कपूर जल्द फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा इरफ़ान खान की भी अहम भूमिका हैंl 

फोटो क्रेडिट - योगेन शाह फोटो 

chat bot
आपका साथी