'दामिनी' एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने ऋषि कपूर को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, Video जारी कर कही ये बात

Meenakshi Seshadri pays tributes to late Rishi Kapoor मीनाक्षी शेषाद्रि ने ऋषि कपूर और इरफ़ान खान की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया हैl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Sun, 03 May 2020 01:42 PM (IST) Updated:Sun, 03 May 2020 06:35 PM (IST)
'दामिनी' एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने ऋषि कपूर को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, Video जारी कर कही ये बात
'दामिनी' एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने ऋषि कपूर को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, Video जारी कर कही ये बात

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री ने एक वीडियो जारी कर फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक प्रकट किया हैंl इसमें उन्होंने ऋषि कपूर के साथ बिताये समय को भी याद किया हैं। उन्होंने स्वर्गीय अभिनेता इरफान खान को भी ट्रिब्यूट दिया हैं।

अप्रैल के अंतिम सप्ताह में बॉलीवुड के दो पसंदीदा कलाकारों इरफान खान और ऋषि कपूर का निधन हो गया। इसके बाद पूरा बॉलीवुड दुख में डूबा हुआ है और सभी शोक और संवेदना प्रकट कर रहे हैं।

pic.twitter.com/gcFOyByhyc

— Meenaakshi Sheshadri (@MinaxhiSeshadri) April 30, 2020

अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने भी उनकी मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए एक वीडियो जारी किया हैंl उन्होंने बहुत पहले ही हिंदी फिल्मों से संन्यास ले लिया हैं।

Any guesses who this is? I didn't recognise her for a moment. What a lovely surprise. Name in 30 mins no hints. pic.twitter.com/RbYfF1l7Wx— Rishi Kapoor (@chintskap) June 30, 2015

वीडियो में मीनाक्षी ने कहती है, 'मैं बहुत भारी मन के साथ आज बॉलीवुड के दो शानदार कलाकारों ऋषि कपूर और इरफान खान को याद कर आपसे बात कर रही हूं। हमने पिछले दिनों इन दोनों को खो दिया है। यह न केवल दर्शकों और प्रशंसकों के लिए बल्कि फिल्म उद्योग के लिए भी एक बहुत बड़ी क्षति है। हमने प्रतिभाशाली कलाकारों को खो दिया है। मुझे ऋषि कपूर के साथ पांच फिल्मों में काम करने का सौभाग्य मिला हैl इनमें सबसे फेमस फिल्म दामिनी रही हैं। उनके साथ काम करने का अनुभव अद्भुत था। वह एक बहुत ही अच्छे सह-कलाकार थे। मैं ऋषि जी को हमेशा याद रखूंगी।'

 

View this post on Instagram

End of our story ❤️❤️

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on May 1, 2020 at 11:20pm PDT

मीनाक्षी ने इरफान खान के साथ किसी फिल्म में काम नहीं किया थाl जबकि ऋषि के साथ वह 'विजय', 'साधना', 'दामिनी', 'बड़े घर की बेटी' और 'घराना' फिल्म में अभिनय किया था। इसमें दामिनी उनकी सबसे लोकप्रिय फिल्म रही है। दो साल तक ल्यूकेमिया से जूझने के बाद 30 अप्रैल को मुंबई में ऋषि कपूर का निधन हो गया। उनकी मृत्यु पर उनके परिवार ने एक बयान में कहा था, 'हमारे प्रिय ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया के साथ चली दो साल की लड़ाई के बाद आज सुबह 8:45 बजे अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल के डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने उनका अंतिम समय तक मनोरंजन किया।

chat bot
आपका साथी