Coronavirus Outbreak: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के अकेले रहने का 8 वां दिन, कही ये बात

कोरोना वायरस को लेकर बढ़ती गलतफहमी को कम करने के लिए प्रियंका ने मंगलवार को यूनिसेफ से COVID-19 के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Thu, 19 Mar 2020 02:50 PM (IST) Updated:Thu, 19 Mar 2020 08:55 PM (IST)
Coronavirus Outbreak: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के अकेले रहने का 8 वां दिन, कही ये बात
Coronavirus Outbreak: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के अकेले रहने का 8 वां दिन, कही ये बात

नई दिल्ली, जेएनएनl कोरोना वायरस का प्रकोप दुनिया भर में फैल रहा हैं। इस बीच फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह लोगों से प्यार, करुणा, कृतज्ञता, दया और खुशी बांटने का आवाहन कर रही हैं। कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच कई राष्ट्रों में घबराहट फैली हुई हैं।

अब प्रियंका ने अपने फैन्स को एक वीडियो के माध्यम से बताया है कि कैसे पति निक जोनास और वह अकेले है और पिछले 8 दिनों से वह किसी से मिल नहीं रहे हैं।

There are so many other things to stock up on right now. ❤️ Please look out for each other and the people who are most at risk for #Covid19. pic.twitter.com/QhDi4ITDqF

— PRIYANKA (@priyankachopra) March 18, 2020

अपने प्रशंसकों के लिए एक वीडियो मैसेज में प्रियंका कहती हैं, ‘मुझे आशा है कि आप सभी सुरक्षित होंगे। मैं आना चाहती थी और नमस्ते कहना चाहती थीं! यह पागलपन भरा समय है और सभी की लाइफ पूरी तरह से उलट गई हैं और ऐसा महसूस होता है जैसे कोई फिल्म चल रही हो लेकिन असल में ऐसा नहीं है। निक और मैं पिछले एक हफ्ते से घर पर हैं और यह हमारे लिए सेल्फ-आइसोलेशन का समय है। हमारे पास हमेशा कई कार्यक्रम होते हैं और पूरे दिन हमारे आसपास बहुत सारे लोग होते हैं और अचानक अब कोई नहीं है। वास्तविकता यहीं है, यह पागलपन लगता है। मुझे लगता है कि आप सभी को भी इसी तरह का महसूस हो रहा होगा। हम सभी सावधानी बरत रहे हैं, हम सुरक्षित हैं, हम स्वस्थ हैं, हम सामाजिक दूरी का अभ्यास कर रहे हैं।’

Join me tomorrow with Dr. Tedros and Maria Van Kerkhove from the @WHO , and Hugh Evans the CEO of @GlblCtzn on IG LIVE + Facebook at 12:30pm PST. Ask them all your questions about #Covid19 and get your answers straight from the source. Stay safe and see you tomorrow. ❤️ pic.twitter.com/9SxG6t1V7r— PRIYANKA (@priyankachopra) March 18, 2020

प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो पोस्ट किया और लिखा, ‘अभी स्टॉक करने के लिए कई अन्य चीजें हैं। कृपया # Covid19 से पीड़ित की मदद करें।’

pic.twitter.com/Ml1bk6pK0W

— PRIYANKA (@priyankachopra) March 18, 2020

अभिनेता केरी वाशिंगटन ने प्रियंका के विचारों का समर्थन किया और ट्विटर पर लिखा, "#SocialDistancing के कई पहलू हैं जो शानदार रिसल्ट्स दे रहे है। जैसे मेरे परिवार को पास रखना और कृतज्ञता, दया, करुणा और आनंद पर स्टॉक करने का समय होना।’

pic.twitter.com/emOHU3twYM— PRIYANKA (@priyankachopra) March 18, 2020

कोरोना वायरस को लेकर बढ़ती गलतफहमी को कम करने के लिए प्रियंका ने मंगलवार को यूनिसेफ से COVID-19 के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। काम के मोर्चे पर प्रियंका को आखिरी बार फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम के साथ द स्काई पिंक में देखा गया था और अगली बार वह कई प्रोजेस्ट जैसे द मैट्रिक्स 4, द व्हाइट टाइगर और वी कैन बी हीरोज़ में देखी जाएंगी।

chat bot
आपका साथी