Coronavirus COVID19: लखनऊ में पली-बढ़ी कनिका कपूर कैसे पहुंचीं लंदन? जानिए बेबी डॉल सिंगर की पूरी कहानी

Coronavirus Covid 19 कनिका का पहला गाना 2012 में जुगनी जी आया था जो हिट रहा था। कंगना ने 12 साल की उम्र से संगीत की शिक्षा लेना शुरू किया था।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Wed, 25 Mar 2020 03:55 PM (IST) Updated:Fri, 27 Mar 2020 08:36 AM (IST)
Coronavirus COVID19: लखनऊ में पली-बढ़ी कनिका कपूर कैसे पहुंचीं लंदन? जानिए बेबी डॉल सिंगर की पूरी कहानी
Coronavirus COVID19: लखनऊ में पली-बढ़ी कनिका कपूर कैसे पहुंचीं लंदन? जानिए बेबी डॉल सिंगर की पूरी कहानी

नई दिल्ली, जेएनएन। देशभर में कोरोना वायरस कोविड 19 को लेकर चल रहे लॉकडाउन के बीच सिंगर कनिका कपूर का नाम बेहद चर्चा में है। कनिका कोविड 19 से संक्रमित हैं। लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जाती है। उनका तीसरा कोविड 19 टेस्ट भी पॉज़िटिव आया है। कनिका की काफ़ी आलोचना की गयी। उन पर जानकारी छिपाने का आरोप लगाया गया, जिसके चलते लखनऊ में उनके ख़िलाफ़ पुलिस रिपोर्ट भी दर्ज़ करवाई जा चुकी है। 

फ़िलहाल कोविड 19 वायरस के संक्रमण के लिए सुर्ख़ियों में आयीं कनिका ने कई हिट गाने बॉलीवुड को दिये हैं। कनिका सबसे पहले रागिनी एमएमएस 2 के गाने बेबी डॉल मैं सोने दी को लेकर मशहूर हुई थीं। इस चार्टबस्टर गाने में सनी लियोनी नज़र आयी थीं। 

 

View this post on Instagram

Thank you @manishmalhotra05 for this  comfy saree - got my dancing shoes on 💙

A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on Aug 22, 2019 at 1:38am PDT

इसके बाद कनिका दूसरा हिट गाना रॉय फ़िल्म में आया। जैकलीन फर्नांडिस पर फ़िल्माया गया चिट्टियां कलाइयां वे ख़ूब पसंद किया गया था। अनुष्का शर्मा की होम प्रोडक्शन फ़िल्म एनएच 10 के प्रमोशनल ट्रैक छिल गये नैना को भी कनिका ने आवाज़ दी थी। यह गाना भी हिट रहा था।

 

View this post on Instagram

#HELLOJI 🎄🎄🎄🎄

A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on Dec 1, 2019 at 6:19am PST

कनिका ने शाह रुख़ ख़ान की फ़िल्म हैप्पी न्यू ईयर और दिलवाले के गानों को भी आवाज़ दी थी। 41 साल की कनिका लखनऊ में पली-बढ़ी हैं। 1997 में बिज़नेसमैन राज चंडोक के साथ शादी करके वो लंदन चली गयी थीं। कनिका के 3 बच्चे हैं। 2012 में तलाक़ के बाद कनिका सिंगिंग करियर को परवाज़ देने मुंबई आ गयीं।

 

View this post on Instagram

Lucky me 💓💓💓 #happychildrensday Missing my babies 🤗

A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on Nov 14, 2019 at 5:39am PST

कनिका का पहला गाना 2012 में जुगनी जी आया था, जो हिट रहा था। कंगना ने 12 साल की उम्र से संगीत की शिक्षा लेना शुरू किया था। उन्होंने वाराणसी के पंडित गणेश प्रसाद मिश्रा से शास्त्रीय संगीत सीथा था। उनके साथ कई कॉन्सर्ट में भी परफॉर्म किया था। कनिका भजन सिंगर अनूप जलोटा के साथ भी गा चुकी हैं। 

 

View this post on Instagram

🌈🌈🌈🌈 #helloji

A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on Dec 5, 2019 at 9:47pm PST

कनिका 9 मार्च को लंदन से मुंबई पहुंची थीं और फिर लखनऊ गयीं, जहां वो पार्टियों में शामिल हुईं। कनिका ने कोविड 19 वायरस के संक्रमण का खुलासा अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर किया था। हालांकि यह पोस्ट उन्होंने कुछ बाद हटा दी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ से पहले मुंबई में 10 लोगों के संपर्क में आ चुकी थीं कनिका, बीएमसी कर रही तलाश

chat bot
आपका साथी