Class Of 83 एक्टर बॉबी देओल ने मां प्रकाश कौर को किया बर्थडे विश, शेयर कीं मां संग तस्वीरें

Class Of 83 Actor Bobby Deol और भाई सनी देओल मां प्रकाश कौर के बेहद क़रीब हैं। प्रकाश कौर धर्मेंद्र की पहली पत्नी हैं। सनी और बॉबी के अलावा दो बेटियां भी हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Tue, 01 Sep 2020 05:48 PM (IST) Updated:Wed, 02 Sep 2020 07:49 AM (IST)
Class Of 83 एक्टर बॉबी देओल ने मां प्रकाश कौर को किया बर्थडे विश, शेयर कीं मां संग तस्वीरें
Class Of 83 एक्टर बॉबी देओल ने मां प्रकाश कौर को किया बर्थडे विश, शेयर कीं मां संग तस्वीरें

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉबी देओल इन दिनों अपनी नेटफ्लिक्स ओरिजिनल क्लास ऑफ़ 83 और एमएक्स प्लेयर पर रिलीज़ हुई वेब सीरीज़ आश्रम की कामयाबी का जश्न मना रहे हैं। बॉबी के करियर के लिए ये दोनों प्रोजेक्ट काफ़ी अहम साबित हुए हैं। ऐसे में मां प्रकाश कौर का जन्मदिन आ जाए तो कहने ही क्या। बॉबी ने सोशल मीडिया के ज़रिए मां को जन्मदिन की बधाई दी और उनके साथ अपनी फोटो शेयर की, जिसमें बड़े भैया सनी देओल भी हैं। 

बॉबी ने इस फोटो के साथ लिखा- मां हैप्पी बर्थडे। प्रकाश कौर धर्मेंद्र की पहली पत्नी हैं। सनी और बॉबी के अलावा दो बेटियां भी हैं। सनी और बॉबी अपनी मां के बेहद क़रीब हैं। बॉबी की इस पोस्ट को काफ़ी लोगों ने पसंद किया है। आश्रम में उनके साथी कलाकार अध्ययन सुमन, सहर बाम्बा, शेरा, दर्शन कुमार समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी। 

 

View this post on Instagram

Maa happy birthday 🤗😘🤗😘🤗😘🤗😘🤗😘🤗😘🤗😘

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) on Aug 31, 2020 at 1:30pm PDT

उधर, सनी देओल ने भी अपने इंस्टाग्राम से प्रकाश कौर को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे मॉम। सनी ने मां के साथ तस्वीर शेयर की है। 

 

View this post on Instagram

HAPPY BIRTHDAY MOM #happybirthday #mom #

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol) on Aug 31, 2020 at 1:39pm PDT

बॉबी की फ़िल्म क्लास ऑफ़ 83 काफ़ी सफल रही। यह फ़िल्म नेटफ्लिक्स पर लगातार एक हफ़्ते तक नम्बर वन फ़िल्म बनी रही। बॉबी ने फ़िल्म और वेब सीरीज़ की कामयाबी के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया। बॉबी ने इंस्टाग्राम पर लिखा- आप लोगों ने मेरे लिए जो प्यार और मोहब्बत दिखाई, उसके लिए आभारी हूं। आपकी यही स्वीकार्यता और प्रशंसा मेरे लिए सबसे अच्छा ईनाम है। आप सबको प्यार। आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए उत्साहित हूं। 

 

View this post on Instagram

Overwhelmed with the love and affection showered on me!! 🙏🏻 This acceptance and appreciation will be my most cherished reward ... love you all ... Excited for more to come... love love love ❤️ #ClassOf83 #Aashram

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) on Sep 1, 2020 at 4:25am PDT

पिछले कुछ सालों से बॉबी का करियर पटरी से उतरा हुआ था। हालांकि अब उन्होंने पूरी गंभीरता के साथ सिनेमा में वापसी की है। सलमान ख़ान के साथ रेस 3 और अक्षय कुमार के साथ हाउसफुल 4 ने बॉबी के करियर को एक ठहराव दिया। अब क्लास ऑफ़ 83 और आश्रम में उनके काम को पसंद किया गया है। क्लास ऑफ़ 83 को शाह रुख़ ख़ान ने प्रोड्यूस किया, जबकि अतुल सभरवाल ने निर्देशित किया। वहीं, आश्रम का निर्देशन प्रकाश झा ने किया है। यह 9 एपिसोड्स की सीरीज़ है। 

chat bot
आपका साथी