Chhichhore Box Office Collection Day 4: पहले सोमवार को छिछोरे ने किया कमाल, साहो को दी शिकस्त

Chhichhore Beats Saaho 30 अगस्त को रिलीज़ हुई साहो का यह दूसरा सोमवार था। साहो के बारे में ट्रेड जानकारों का अनुमान है कि फ़िल्म ने लगभग 4 करोड़ का कलेक्शन किया है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Tue, 10 Sep 2019 11:40 AM (IST) Updated:Tue, 10 Sep 2019 02:04 PM (IST)
Chhichhore Box Office Collection Day 4: पहले सोमवार को छिछोरे ने किया कमाल, साहो को दी शिकस्त
Chhichhore Box Office Collection Day 4: पहले सोमवार को छिछोरे ने किया कमाल, साहो को दी शिकस्त

नई दिल्ली, जेएनएन। सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फ़िल्म छिछोरे ने ओपनिंग वीकेंड में दमदार प्रदर्शन के बाद पहले सोमवार को भी अपनी ज़ोरदार उपस्थिति दर्ज़ करवाई। फिल्म ने ओपनिंग डे से भी अधिक कलेक्शन रिलीज़ के चौथे दिन किया, जो आम तौर पर नहीं देखा जाता।

नितेश तिवारी निर्देशित छिछोरे 6 सितम्बर को रिलीज़ हुई थी और फ़िल्म ने 7.32 करोड़ की ओपनिंग ली थी। माउथ पब्लिसिटी के दम पर फ़िल्म ने शनिवार को भी शानदार कलेक्शन किया और 12.25 करोड़ बटोरे, वहीं रविवार को फ़िल्म ने 16.41 करोड़ का कलेक्शन किया। ओपनिंग वीकेंड में छिछोरे ने 35.98 करोड़ का कलेक्शन कर लिया।

वर्किंग वीक शुरू होने के बाद फ़िल्मों के कलेक्शंस में गिरावट आती है। छिछोरे के कलेक्शंस भी गिरे, मगर पहले सोमवार को फ़िल्म ने 8.10 करोड़ जमा किये, जो शुक्रवार के कलेक्शंस के मुक़ाबले लगभग 10 फीसदी अधिक है। आम तौर पर ऐसा नहीं होता। छिछोरे का यह ट्रेंड देखकर जानकार भी हैरान हैं। चार दिन बाद छिछोरे का कलेक्शन अब 44.08 करोड़ हो चुका है।

#Chhichhore is rocking... Day 4 [Mon] is 10.66% higher than Day 1 [Fri], despite *lower ticket rates* on weekdays... A rarity in today’s times... Biz at major centers/multiplexes is fantastic... Fri 7.32 cr, Sat 12.25 cr, Sun 16.41 cr, Mon 8.10 cr. Total: ₹ 44.08 cr. #India biz.

— taran adarsh (@taran_adarsh) September 10, 2019

छिछोरे की सबसे बड़ी टक्कर साहो (हिंदी) से थी, जो सिनेमाघरों में अभी भी जमी हुई है। मगर, पहले सोमवार को छिछोरे ने साहो को भी शिकस्त दे दी। 30 अगस्त को रिलीज़ हुई साहो का यह दूसरा सोमवार था। साहो के बारे में ट्रेड जानकारों का अनुमान है कि फ़िल्म ने लगभग 4 करोड़ का कलेक्शन किया है।

पहले सोमवार को साहो ने 14.20 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि 24.40 करोड़ पहले शुक्रवार को जमा किये थे। ज़ाहिर है कि साहो के कलेक्शंस में गिरावट का दौर लगातार जारी है। हालांकि साहो (हिंदी) रिलीज़ के 11 दिनों में 134 करोड़ से अधिक कर चुकी है।

chat bot
आपका साथी