शाहिद कपूर की फिल्म Kabir Singh को मिला 'ए' सर्टिफिकेट, कुछ बदलावों के साथ सिनेमाघरों में देगी दस्तक

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह 21 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Thu, 20 Jun 2019 02:23 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jun 2019 02:23 PM (IST)
शाहिद कपूर की फिल्म Kabir Singh को मिला 'ए' सर्टिफिकेट, कुछ बदलावों के साथ सिनेमाघरों में देगी दस्तक
शाहिद कपूर की फिल्म Kabir Singh को मिला 'ए' सर्टिफिकेट, कुछ बदलावों के साथ सिनेमाघरों में देगी दस्तक

नई दिल्ली, जेएनएन। Shahid Kapoor और Kiara Advani की आने वाले फिल्म कबीर सिंह को Censor Board ने कुछ बदलावों के साथ ए सर्टिफिकेट दे दिया है। कबीर सिंह 21 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। यह फिल्म साउथ की सुपरहिट तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है जिसमें विजय देवरकोंडा ने मुख्य किरदार निभाया था। 

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म Kabir Singh में ड्रग्स वाले सीन्स होने के चलते इसे एडल्ट सर्टिफिकेट दिया है। साथ ही फिल्म में दिखाए गए सभी ड्रग्स सीन्स के नीचे हेल्थ वार्निंग के साथ-साथ कुछ बदलाव करने के लिए कहा था। सीबीएफसी ने फिल्म में दिखाए गए रैगिंग के सीन में भी कुछ बदलावों के लिए कहा था। इसके साथ फिल्म में इस्तेमाल किए गए कुछ शब्दों को साइलेंट करने के लिए कहा गया।

बता दें कि कबीर सिंह जिस साउथ फिल्म अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक है, उसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। कबीर सिंह में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी लीड किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो कहानी एक डॉक्टर पर आधारित है जो गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद परेशान हो जाता है। वह खुदको नुकसान भी पहुंचाता है। कुछ समय पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जो दर्शकों द्वारा काफी पंसद भी किया गया। 

यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan की पूर्व पत्नी सुजैन ने स्वीकारा सुनैना की स्थित ठीक नहीं, कहा मुश्किल वक्त में परिवार का सम्मान करें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी