Alia Pregnancy Celebes Reaction: आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी पर करण जौहर, सोनी राजदान और रिद्धिमा कपूर ने यूं जताया प्यार

Celebes Reaction on Alia Pregnancy आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान कर दिया है। आलिया और रणबीर के मां-पापा बनने की खबर आने के बाद से बॉलीवुड सेलेब्स पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अपना प्यार लूटा रहे हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Mon, 27 Jun 2022 01:05 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jun 2022 01:05 PM (IST)
Alia Pregnancy Celebes Reaction: आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी पर करण जौहर, सोनी राजदान और रिद्धिमा कपूर ने यूं जताया प्यार
Karan Johar Soni Razdan and including these celebs expressed love on Alia Bhatt pregnancy

नई दिल्ली, जेएनएन।Celebes Reaction on Alia Pregnancy: बॉलीवुड की गंगूबाई यानी आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं। आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट कर किया है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट उनके पास रणबीर कपूर भी बैठे हुए दिख रहे हैं, जोकि एक मॉनिटर की ओर देख रहें हैं। वहीं, आलिया भट्ट मॉनिटर की ओर देखते हुए बेहद खुश दिख रही हैं और उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान करते हुए तस्वीर शेयर कर लिखा, 'हमारा बच्चा जल्द आ रहा है।'

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के मां-बाप बनने की खबर सोशल मीडिया पर आते ही बॉलीवुड सेलेब्स ने इस स्टार कपल को शुभकामनाएं देने शुरू कर दिया है और नन्हें मेहमान के आने पर बहुत ही उत्साहित दिख रहे हैं।बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने आलिया-रणबीर को जिंदगी के इस नए अध्याय में प्रवेश करने पर बहुत सारी शुभकामनाएं देते हुए लिखा, मेरे दिल खुशी से फट रहा है।

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने कमेंट कर लिखा, बहुत-बहुत शुभकामनाएं मां-बाप। जबकि बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, बधाई हो, मैं बहुत खुश हूं। वहीं, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने पोस्ट पर अपने प्रतिक्रिया दी है।

इन सेलेब्स ने भी दी शुभकामनाएं

फैमिली मेंबर्स के अलावा मौनी रॉय, परीणिति चोपड़ा, वाणी कपूर, मलाइका अरोड़ा, फरहान अख्तर, अनिल कपूर, टाइगर श्रॉफ, बिपाश बसु, नेहा धूपिया, अनुष्का रंजन कपूर, कृति सेनन, रिया कपूर, शांतनु माहेश्वरी जैसे बॉलीवुड कलाकारों ने भी जीवन के इस नए अध्याय की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

आपको बता दें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को अपने घर वास्तु में सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी में परिवार को लोग और कुछ खास दोस्तों ने शिरकत की, जिसमें कई बड़े सेलिब्रिटी शामिल थे। आलिया-रणबीर की शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें दोनों एक-दूसरे को बेइंतहा प्यार करते हुए नजर आ रहे थे।

chat bot
आपका साथी