बॉलीवुड हस्तियों ने दी गुरू नानक जयंती की शुभकामनाएं!

आज गुरू नानक जयंति के मौके पर कई बॉलीवुड हस्तियों ने ट्विटर पर दर्शकों को शुभकामनाएं दी हैं। महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, 'गुरूपर्ब की शुभकामनाएं। गुरू नानक देव जी की जयंति। 6 नवंबर..लख लख वधाईयां।'

By Monika SharmaEdited By: Publish:Thu, 06 Nov 2014 01:32 PM (IST) Updated:Thu, 06 Nov 2014 04:06 PM (IST)
बॉलीवुड हस्तियों ने दी गुरू नानक जयंती की शुभकामनाएं!

मुंबई। आज गुरू नानक जयंति के मौके पर कई बॉलीवुड हस्तियों ने ट्विटर पर दर्शकों को शुभकामनाएं दी हैं। महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, 'गुरूपर्ब की शुभकामनाएं। गुरू नानक देव जी की जयंति। 6 नवंबर..लख लख वधाईयां।'

निर्देशक मधुर भंडारकर ने ट्विटर पर लिखा, 'वाहेगुरू का नाम आपके दिलों में बसे। गुरू जी का प्यार और आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहे। गुरूपर्ब की शुभकामनाएं।'

पूजा बेदीः 'आप सभी को गुरूपर्ब की शुभकामनाएं। एक ओंकार - भगवान एक है। सतनाम - उनका नाम सच्चा है। करता पूरक - वो पूरी दुनिया का रचयिता है। निर्भयु - वो निर्भय है।'

रेणुका शाहणेः 'भगवान एक है। उनका नाम सच्चा है - गुरू नानक जी। सभी को गुरू नानक जयंती की बहुत शुभकामनाएं।'

मीका सिंहः 'वाहे गुरू जी का खालसा, वाहे गुरू जी की फतह। सिखों के पहले गुरू श्री गुरू नानक देव जी दे जन्मदिन दियां आप सब नु मुबारकां।'

कविता कौशिकः 'आप सब नु गुरूपर्ब दी लख लख वधाईयां। मीका सिंह, खुशियां बांटों। भांगड़ा, गिद्दा, गन्ने के खेत सब कुछ पसंद है।'

करण कुंद्राः 'तुहानु ते तुहाने सारे परिवार नु गुरू नानक देव जी दे प्रकाश पूरब दियां लख लख वधाईयां।'

सोफी चौधरीः 'गुरू पर्ब दी लख लक वधाईयां...हम गुरू जी की शांति, मानवता, धर्मनिरपेक्षता और आध्यात्मिकता की सीख को अपने जीवन में ग्रहण करें।'

सुनील ग्रोवरः 'मेरे लिए कोई हिन्दू नहीं कोई मुसलमान नहीं। मैं उन सभी के साथ शांति से जी रहा हूं। नफरता और पक्षपात के बिना भगवान हममें बसता है।'

पढ़ेंः आप भी देखें! थाईलैंड में रणबीर-कट्रीना

पढ़ेंः 'अंदाज अपना अपना 2' में नहीं होंगे आमिर और सलमान

chat bot
आपका साथी