रणबीर कपूर का खुलासा, 'असिस्टेंट होने पर संजय लीला भंसाली ने हमें बहुत मारा और गालियां दीं'

दिग्गज कलाकार राज कपूर का जन्मदिन 14 दिसंबर को होता है। इस बार कपूर परिवार ने उनके जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में मनाया। राज कपूर के बेटे रणबीर ने अपने दादा के जन्मदिन के मौके पर उनकी बायोग्राफी राज कपूर द मास्टर एट वर्क को लॉन्च किया।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Wed, 15 Dec 2021 12:17 PM (IST) Updated:Wed, 15 Dec 2021 12:54 PM (IST)
रणबीर कपूर का खुलासा, 'असिस्टेंट होने पर संजय लीला भंसाली ने हमें बहुत मारा और गालियां दीं'
अभिनेता रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली - तस्वीर : Instagram: ranbir_kapoor_fan_club_/bhansaliproductions

नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार राज कपूर का जन्मदिन 14 दिसंबर को होता है। इस बार कपूर परिवार ने उनके जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में मनाया। राज कपूर के बेटे रणबीर ने अपने दादा के जन्मदिन के मौके पर उनकी बायोग्राफी 'राज कपूर : द मास्टर एट वर्क' को लॉन्च किया। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से भी ढेर सारी बातें कीं। उन्होंने अपने पिता और दादा के फिल्मी करियर की लेकर भी ढेर सारी बातें कीं।

रणबीर कपूर ने अपने फिल्मी करियर पर बात करते हुए इस बात का खुलासा किया है कि जब वह निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की प्रोड्क्शन कंपनी में काम करते थे तो वह उन्हें मारते और गालियां भी देते थे। अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार किताब 'राज कपूर : द मास्टर एट वर्क' के लॉन्चिंग पर बात करते हुए रणबीर कपूर ने अपनी पीढ़ी के फिल्माकारों को लेकर भी बात की।

उन्होंने कहा, 'मेरी पीढ़ी के फिल्म निर्माता सिर्फ व्यावसायिक पहलू के पीछे भाग रहे हैं... फिल्म ब्लैक में जब मैं संजय लीला भंसाली का असिस्टेंट था जो वह हमेशा मुझे असिस्टेंट की तरह व्यवहार करते थे। मैं घंटों तक घुटनों पर बैठा रहता था। वह हमें मारते थे, हमें गालियां देते थे ताकि हम दुनिया के लिए तैयार और मजबूत हो सकें।' इसके अलावा रणबीर कपूर ने खुद और अपने दादा-पिता के बारे में ढेर सारी बातें कीं।

रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने रणवीर कपूर के किरदार की झलक को फैंस के साथ शेयर किया है। ब्रह्मास्त्र में रणबीर सिंह का धमाकेदार किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं 15 दिसंबर को फिल्म का मोशन पोस्टर आया है। जिसने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।

फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशन इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस की अब तक की सबसे मंहगी फिल्मों में से एक बताई जा रही है।  

chat bot
आपका साथी